Get App

Happy Children's Day 2024: बाल दिवस पर अपनों को भेजें बधाई संदेश, जानें महत्व और अन्य डिटेल

Happy Children's Day 2024: देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। उन्हें बच्चों से बेहद लगाव और प्यार था। पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। हमेशा कहते थे कि बच्चे देश की नींव हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2024 पर 1:20 PM
Happy Children's Day 2024: बाल दिवस पर अपनों को भेजें बधाई संदेश, जानें महत्व और अन्य डिटेल
Happy Children's Day 2024: बाल दिवस बच्चों और छात्रों का दिन होता है। इसका मकसद बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना है।

बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिन के मौके पर इसे मनाया जाता है। यह दिन खासतौर से बच्चों के लिए होता है। जिसमें उनकी खुशियों, उनके अधिकारों और उनके उज्ज्वल भविष्य को संवारने के लिए जागरूकता फैलाई जाती है। इस दिन का मुख्य मकसद बच्चों के प्रति जागरूकता को बढ़ाना और उन्हें एक सुरक्षित, खुशहाल और शिक्षा से भरपूर जीवन देने की दिशा में काम करना है। पं. जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव और प्यार था। बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था।

पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। हमेशा कहते थे कि बच्चे देश की नींव हैं। उन्हें सही शिक्षा और अवसर दिए जाने चाहिए, ताकि वे बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें। उनका मानना था कि बच्चों की सही देखभाल और मार्गदर्शन से ही देश उन्नति की ओर बढ़ सकता है। बच्चों के प्रति उनके इस विशेष प्रेम के कारण ही 14 नवंबर बाल दिवस (चिल्ड्रन्स डे) बन गया।

बाल दिवस का महत्व

बाल दिवस का मकसद बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिक्षा और विकास के प्रति जागरूकता फैलाना है। आज भी भारत में कई बच्चे गरीबी, बाल श्रम, और अशिक्षा की समस्या से जूझ रहे हैं। बाल दिवस हमें इस बात की याद दिलाता है कि हमें इन समस्याओं को दूर करने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। बाल दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं है। बल्कि, यह एक जिम्मेदारी की याद दिलाने वाला दिन है। यह दिन हमें उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और कल्याण के लिए काम करने की प्रेरणा देता है। माता-पिता और परिवार के अलावा ये पूरे समाज और सरकार सबका दायित्व है। जब हर बच्चा खुशहाल और शिक्षित होगा, तभी देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। हर साल 14 नवंबर को देश भर के स्कूलों में तरह तरह के कार्यक्रम और आयोजन होते हैं। इन कार्यक्रमों में बच्चे हिस्सा लेते हैं और उन्हें गिफ्ट भी दिया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें