Happy Children’s Day 2024: देश भर में आज मनाया जा रहा है बाल दिवस, बच्चों के दें बधाई, खुशी से झूम उठेंगे
Children's Day 2024 Wishes: भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इसकी वजह ये है कि पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था। आइए इस बाल दिवस पर इन संदेशों और कोट्स के जरिए सभी को हैप्पी चिल्ड्रेन्स डे विश करें
MoneyControl News
अपडेटेड Nov 14, 2024 पर 10:51 AM
Children's Day 2024 Wishes: बाल दिवस के मौके पर अपने बच्चों समेत हर किसी को बाल दिवस की शुभकामनाएं भेजें।
बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि है। इस दिन स्कूल और समुदाय में सभी बच्चो की क्षमता को पहचानने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह एक ऐसा अवसर है जब हम बच्चों के महत्व को, बचपन को पहचानते हैं। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना करते हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि बच्चों को जीवन में कुछ बड़ा करना है तो बच्चों की खुशियों को सुरक्षित रखना जरूरी है। इस मौके पर बच्चों के शुभकामनाएं दे सकते हैं।
इस दिन की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू के कारण हुई, जो बच्चों से काफी प्रेम करते थे। पंडित नेहरू का जन्मदिन भी 14 नवंबर को होता है। बच्चों के प्रति उनके लगाव और भविष्य के लिए उनकी चिंता को समझते हुए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। किसी भी देश की उन्नति, विकास और सफलता की राह उस देश के बच्चों के हाथ में होती है, जो एक अच्छा नागरिक बनकर देश का गौरव बनते हैं।
बच्चों को भेजें बाल दिवस की शुभकामनाएं
1 - बचपन है ऐसा खजाना, आता है न जो दोबारा, मुश्किल है इसको भुलाना।
वो खेलना, कूदना और खाना, मौज मस्ती में बलखाना।।
Happy Children’s Day!
2 - बच्चों की हंसी से महकती है दुनिया, उनकी मासूमियत में बसी है सच्ची खुशियां।
बाल दिवस पर संकल्प करें हम सभी, हर बच्चे को मिले उसका हक और उसकी खुशियां।
बाल दिवस की शुभकामनाएं।
3 - वो बचपन की अमीरी न जाने अब कहां खो गई,
वो दिन ही कुछ और थे जब बारिश के पानी में
हम कागज के जहाज चलाया करते थे।
Happy Children's Day!
4 - माता-पिता हैं भगवान से ऊपर, टीचर है उनसे भी ऊपर।
दोगे अपने गुरु को सम्मान तो मिलेंगे अवसर बार-बार।।
Happy Children's Day!
5 - देश की प्रगति का तुम हो सहारा, भविष्य संवारो तुम पढ़-लिख कर।
आगे काम आएगी अच्छी शिक्षा, पूरी होगी मन की हर इच्छा
Happy Children's Day!
6 - बच्चे ही हैं सबसे सच्चे, बच्चे हैं इस देश का भविष्य।
उनकी आंखों में है उन्नति का सपना, हर कोई है इनका अपना।।
Happy Children's Day!
7 - बच्चे है हम भारत देश के, एक ही हमारा नारा है।
हर बच्चा साक्षर बनेगा, क्योंकि देश को हमें आगे लेकर जाना है।
Happy Children's Day!
8 – यह जो बचपन का जमाना है, यह खुशियों का खजाना है।
लूट लें इसके हीरे-मोती, इसे फिर लौटकर नहीं आना है।
9 – हर बच्चा यह संदेश लेकर आता है कि भगवान अभी भी मनुष्य से निराश नहीं हुआ है। - रवींद्रनाथ टैगोर
10 - आइये हम अपना आज बलिदान कर दें, ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके। - ए. पी. जे. अब्दुल कलाम