बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि है। इस दिन स्कूल और समुदाय में सभी बच्चो की क्षमता को पहचानने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह एक ऐसा अवसर है जब हम बच्चों के महत्व को, बचपन को पहचानते हैं। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना करते हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि बच्चों को जीवन में कुछ बड़ा करना है तो बच्चों की खुशियों को सुरक्षित रखना जरूरी है। इस मौके पर बच्चों के शुभकामनाएं दे सकते हैं।
