Get App

Happy Holi 2023: रंगभरी होली पर भेजिए बधाई भरे मैसेज, पढ़ने वाले भी झूमकर कहेंगे हैप्पी होली

Happy Holi 2023: होली का त्यौहार भारत के बड़े त्योहारों में से एक है। यह हर साल वसंत ऋतु में फागुन माह की पूर्णिमा को भारत, नेपाल सहित दुनिया में बसे हिंदू लोगों के बीच बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों को बधाई संदेश भेजकर त्योहार मनाएं। उनके खुशियों, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2023 पर 1:22 PM
Happy Holi 2023: रंगभरी होली पर भेजिए बधाई भरे मैसेज, पढ़ने वाले भी झूमकर कहेंगे हैप्पी होली
होली का त्योहार खुशियां, उमंग और उत्साह लेकर आता है। आप भी बधाई भरे संदेश अपनों को भेज सकते हैं

Happy Holi 2023: रंगों का त्योहार होली (Holi) भारत के बड़े त्योहारों में से एक है। होली का त्योहार (Holi Festival) दो दिन तक मनाया जाता है। जिसमें पहले दिन होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है। इसे छोटी होली कहते हैं। वहीं इसके अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है। इस दिन लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूलाकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं। इस साल होली का त्योहार महाराष्ट्र में 7 मार्च को तो वहीं देश के कई हिस्सों में 8 मार्च 2023 को मनाया जा रहा है। होली के इस मौके पर आप अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों को बधाई संदेश भेज सकते हैं।

आज के डिजिटल दौर में इस दिन को और अधिक स्पेशल बनाने के लिए हम अपने दोस्तों , रिश्तेदारों और प्रियजनों को होली की बधाई या हार्दिक शुभकामना संदेश उनके facebook, whatsapp number, twitter या instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये भेजते हैं। आप भी रंगों की होली वाले दिन इन बधाई संदेश को भेज सकते हैं।

होली के खास मैसेज

ये रंगों का त्योहार आया है, साथ अपने खुशियां लाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें