Happy Lohri 2025: लोहड़ी सर्दियों के अंत और नई फसल की खुशी का प्रतीक है। हर साल 13 जनवरी को मनाया जाने वाला यह त्योहार पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अलाव जलाते हैं, तिल, गुड़ और मूंगफली चढ़ाकर भगवान का धन्यवाद करते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ अलाव के चारों ओर बैठकर गाने गाना, नाचना और मिठाइयां बांटना इस पर्व की खास परंपराएं हैं।लोहड़ी सिर्फ फसल का त्योहार नहीं, बल्कि रिश्तों को जोड़ने और खुशियों को साझा करने का मौका है।
