Makar Sankranti Best Wishes: 14 जनवरी 2025, मंगलवार को मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जो नई फसल, सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक है। लोग गंगा, यमुना और अन्य पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य अर्जित करते हैं।भारत में यह त्योहार अलग-अलग नामों से जाना जाता है। उत्तर प्रदेश में इसे 'खिचड़ी', बंगाल में 'पौष संक्रांति', असम में 'बिहू', गुजरात में 'उत्तरायण', दक्षिण में 'पोंगल' और उत्तराखंड में 'घुघुतिया' कहते हैं। तिल-गुड़ बांटकर और पतंग उड़ाकर इस दिन को खास बनाया जाता है।
