Get App

Happy New Year 2025 Celebration: नए साल के जश्न में डूबा देश, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, समंदर से पहाड़ों तक जनसैलाब

Happy New Year 2025 Celebration: नए साल के जश्न में पूरी दुनिया डूबी हुई है। सबसे पहले किरीटीमाटी द्वीप (क्रिसमस द्वीप) में नया साल मनाया गया। ये आईलैंड किरिबाती रिपब्लिक का हिस्सा है। यह भारत से 7.30 घंटे आगे है। भारत से पहले कुल 41 देश नया साल मनाते हैं। लोग नए साल 2025 का स्वागत कर रहे हैं। खूब धूमधाम से जश्न मनाया जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2025 पर 8:57 AM
Happy New Year 2025 Celebration: नए साल के जश्न में डूबा देश, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, समंदर से पहाड़ों तक जनसैलाब
Happy New Year 2025 Celebration: दुनिया के अलग-अलग हिस्से में टाइम जोन अलग होने के कारण हर देश का नया साल अलग समय पर शुरू होता है।

देशभर में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। नए साल में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक नए साल का स्वागत किया जा रहा है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, झारखंड से लेकर असम और दक्षिण भारत के कन्याकुमारी तक नए साल का जश्न खूब जोरों शोरों से मनाया जा रहा है। दुनिया के अलग-अलग हिस्से में टाइम जोन अलग होने के कारण हर देश का नया साल अलग समय पर शुरू हुआ। सबसे पहले किरीटीमाटी द्वीप (क्रिसमस द्वीप) में नया साल मनाया गया। ये आईलैंड किरिबाती रिपब्लिक का हिस्सा है। यह भारत से 7.30 घंटे आगे है। भारत से पहले कुल 41 देश नया साल मनाते हैं। न्यूजीलैंड के निवासियों ने भी साल 2025 का जोरदार स्वागत किया।

हिमाचल-उत्तराखंड में भारी संख्या में लोग बर्फ के बीच नए साल का जश्न मनाने पहुंचे हैं। वहीं मथुरा-वृंदावन, अयोध्या, काशी और खाटू श्याम दरबार में श्रद्धालियों का भारी हुजूम दिख रहा है। न्यू ईयर की धूम के चलते लोगों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कई जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नए साल से पहले मुंबई सुरक्षा के मद्देनजर 14,000 से अधिक जवान तैनात किए गए। बांके बिहारी मंदिर में भीड़ को रोकने के लिए सख्त वन-वे प्रवेश और निकास व्यवस्था लागू की गई है। काशी और अयोध्या में भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है।

UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने भरोसा जताया कि साल 2025 में राज्य को तरक्की के रास्ते पर ले जाने के प्रयासों को और गति मिलेगी। सीएम ने अपने बधाई संदेश में प्रदेश की जनता को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया। साल 2025 में राज्य को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के डबल इंजन सरकार के प्रयासों को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में चालू विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता का जीवन स्तर बेहतर करने में मदद मिल रही है। डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब, किसान, नौजवान, महिला सहित समाज के हर वर्ग को मिल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें