गुरु रविदास जी की गिनती भारत के महान साधु संतों में की जाती है। उन्होंने अपना पूरा जीवन जातिवादी भेदभाव को खत्म करने में लगा दिया है। इसके साथ ही समाज के सुधार और समाज कल्याण में समर्पित रहे। आज (12 फरवरी) गुरु रविदास जयंती मनाई जा रही है। संत रविदास ने समाज में फैली ऊंच-नीच की सोच को अपने दोहों और उपदेशों के माध्यम से चुनौती दी थी। उनकी जयंती के अवसर पर पूरे देश में भजन-कीर्तन, शोभायात्राएं और कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कहा जाता है कि उनकी भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान से प्रभावित होकर मीरा बाई ने भी भक्ति मार्ग अपनाया था।
