Hardoi News: बारात लेकर दूल्हा पहुंचा, दरवाजे पर गिरा, सात फेरे से पहले दुल्हन ने बुला ली पुलिस, जानें आगे क्या हुआ

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। दूल्हे के नशे में होने से बात ऐसी बिगड़ी कि दुल्हन और उसके परिवार वालों ने दूल्हे के संग दुल्हन के फेरे लेने से इनकार कर दिया। जिससे बारात में हंगामा मच गया। मौके पर पुलिस बुलानी पड़ गई। पुलिस को देखकर नशे में धुत दूल्हा और तमाम बाराती फरार हो गए

अपडेटेड Dec 12, 2024 पर 3:29 PM
Hardoi News : नशे में टल्ली दूल्हे पर जब दुल्हन की नजर पड़ी तो उसने झट से पुलिस बुला ली।

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शादी शराब और फिर दुल्हन की नाराजगी का मामला सामने आया है। बारात से ठीक पहले तिलक में टल्ली हुए नशेड़ी दूल्हे की हकीकत सामने आने के बाद, दुल्हन ने बारात को वापस कर दिया है। तिलक के दौरान मंडप में बैठे-बैठे दूल्हे के अचानक गिरने से हकीकत सामने आई। नशेड़ी दूल्हे की वजह से गुस्से से लाल दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया है। इसके बाद बारातियों में हड़कंप मच गया। दुल्हन ने फौरन पुलिस को बुला लिया। पुलिस को देखते ही टल्ली दूल्हा मौके से फरार हो गया।

हंगामा होते देख मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में हो रहे झगड़े को शांत कराया। बारातियों की इस हरकत से दुल्हन पक्ष के लोगों में नाराजगी फैल गई। इसके दुल्हन पक्ष के लोगों को दूल्हे के पिता और भाई को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में करीब 12 घंटे तक हंगामा चलता है। बाद में बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई।

जानिए क्या है पूरा मामला


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरदोई के टड़ियावां थाना इलाके में कस्बे के रहने वाले एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी पचदेवरा थाना क्षेत्र के वीरपाल के पुत्र छत्रपाल के साथ तय की थी। 9 दिसंबर को शादी होनी थी। वर पक्ष के लोग दोपहर में ही वधू पक्ष के यहां पहुंच गए थे। बारात के पहुंचने पर कन्या पक्ष के लोगों ने बारातियों का खूब स्वागत सत्कार किया। पहले तिलक की रस्म हुई। इसमें दुल्हन पक्ष की ओर से अन्य सामग्री के साथ एक बाइक भी दी गई थी। साथ ही एक लाख रुपए नगद दिए गए थे। नकदी को लेकर तिलक के दौरान दोनों पक्षों में कुछ तनातनी हुई थी। तिलक समारोह के दौरान दूल्हा छत्रपाल अचानक मंडप में बैठे-बैठे गिर गया। वधू पक्ष को लगा कि दूल्हे की तबीयत खराब हो गई है, लेकिन कुछ ही देर में दूल्हे की असलियत सामने आ गई। दरअसल, दूल्हा नशे में धुत था।

दोनों पक्ष में थाने में हुआ समझौता

हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड सिंह ने कहा कि जिले टड़ियावां थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत दूल्हे के गिरने की वजह से दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया था। घरातियों और बारातियों के बीच मारपीट का मामला भी सामने आया है। दूल्हे के पिता और उसके भाई को दुल्हन पक्ष के लोगों ने बंधक बनाकर पुलिस को सौंप दिया था। थाने में सुलह समझौते के बाद मामले को शांत कराया गया है।

Mumbai Bus Accident: कुर्ला बस हादसे के बाद अपना बैग लेकर खिड़की से कूद गया ड्राइवर, BEST बस के अंदर का वीडियो वायरल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।