उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शादी शराब और फिर दुल्हन की नाराजगी का मामला सामने आया है। बारात से ठीक पहले तिलक में टल्ली हुए नशेड़ी दूल्हे की हकीकत सामने आने के बाद, दुल्हन ने बारात को वापस कर दिया है। तिलक के दौरान मंडप में बैठे-बैठे दूल्हे के अचानक गिरने से हकीकत सामने आई। नशेड़ी दूल्हे की वजह से गुस्से से लाल दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया है। इसके बाद बारातियों में हड़कंप मच गया। दुल्हन ने फौरन पुलिस को बुला लिया। पुलिस को देखते ही टल्ली दूल्हा मौके से फरार हो गया।
