Haryana: पहले की पत्नी की हत्या, फिर एक घंटे तक लाश को गाड़ी में लेकर घूमता रहा पति

हत्या के बाद आरोपी पत्नी की लाश को काफी देर तक गाड़ी में डालकर घूमता रहा है। उसके बाद शव को लेकर पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में पहुंचा, जहां पर पति ने खुद ही बता दिया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है।घटना की जानकारी मिलते ही पिंजौर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

अपडेटेड Jan 31, 2025 पर 5:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Haryana: पहले की पत्नी की हत्या, फिर एक घंटे तक लाश को गाड़ी में लेकर घूमता रहा पति

हरियाणा के पंचकूला जिले से एक बेहद ही चौंका देने वाली घटन सामने आई है, जहां पंजौर इलाके में एक शख्स ने पहले तो अपनी पत्नी की हत्या कर दी, फिर उसके शव को गाड़ी में डालकर घूमता रहा। हैरानी की बात ये है कि आरोपी फिर खुद ही लाश को अस्पताल लेकर पहुंचा और अपना जुर्म भी कबूल लिया।

हत्या के बाद आरोपी पत्नी की लाश को काफी देर तक गाड़ी में डालकर घूमता रहा है। उसके बाद शव को लेकर पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में पहुंचा, जहां पर पति ने खुद ही बता दिया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है।

घटना की जानकारी मिलते ही पिंजौर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


पिंजौर थाना प्रभारी रुपेश चौधरी ने कहा कि इस मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। 9 महीने पहले ही इन दोनों की शादी हुई थी। अभी किसी बात को लेकर आपस में लड़ाई झगड़ा चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कपिल और मृतका तनु की शादी को अभी 9 महीने ही हुए थे। दोनों के बीच काफी बार झगड़ा भी हो चुका था।

इसबार फिर एक बार दोनों की बीच झगड़ा हुआ और लड़ाई इस हद तक बढ़ गई कि कपिल ने तनु की जान ले ली। करीब घंटे तक आरोपी अपनी पत्नी की लाश लेकर पंचकूला से पिंजौर तक घूमता रहा।

लड़की चाचा ने बताया कि हमने अपनी बेटी तनु की शादी बहुत अच्छे से की थी। तनु अंबाला की रहने वाली थी और 9 महीने पहले ही पिंजौर के रहने वाले कपिल के साथ उसकी शादी हुई थी।

'टॉयलेट सीट चाटने के लिए किया मजबूर...' केरल में स्कूल में रैगिंग से तंग आकर 15 साल के छात्र ने की आत्महत्या

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।