Get App

Hathras Road Accident: हाथरस में हुआ भयानक सड़क हादसा, पिकअप और कंटेनर के बीच हुई जोरदार टक्कर में 7 लोगों की मौत

Hathras Road Accident: मंगलवार की दोपहर उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मथुरा-कासगंज हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुखद घटना तब हुई जब एक यात्री वाहन और एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 10, 2024 पर 6:09 PM
Hathras Road Accident: हाथरस में हुआ भयानक सड़क हादसा, पिकअप और कंटेनर के बीच हुई जोरदार टक्कर में 7 लोगों की मौत
Hathras Road Accident: हाथरस में हुआ भयानक सड़क हादसा, पिकअप और कंटेनर के बीच हुई जोरदार टक्कर में 7 लोगों की मौत

Hathras Road Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। इस भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 10 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हैं। बता दें कि ये हादसा सिकंद्राराऊ रोड पर जैतपुर गांव के पास दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जहां सवारियों से भरी एक पिकअप और कंटेनर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया है। वहीं जिलाधिकारी ने भी घायलों के समुचित उपचार के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं।

हाथरस में दर्दनाक हादसा

ये हादसा इतना भयानक था कि सवारियों से भरी पिकअप वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, और कई यात्री उछलकर सड़कों पर जा गिरे। इस दुर्घटना के कारण सड़क पर भारी जाम लग गया। इसी हादसे के बाद घायलों को पास के गांव के लोगों ने पिकअप वैन से बाहर निकाला। घायलों को तुरंत पास के जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने घायलों के समुचित उपचार के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को विशेष निर्देश दिए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें