Get App

भारत में HMPV की दस्तक: कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में पाए गए पांच मामले

HMP Virus: हाल में चीन में इसके प्रकोप की खबरों ने दुनिया का ध्यान खींचा। यह एक वायरल रोगजनक है जो सभी आयु वर्ग के लोगों में श्वसन संक्रमण का कारण बनता है। कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र की सरकारों ने आश्वस्त किया है कि घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं दिल्ली सरकार ने राजधानी के सभी अस्पतालों को श्वसन संबंधी बीमारियों में संभावित वृद्धि से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2025 पर 8:58 PM
भारत में HMPV की दस्तक: कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में पाए गए पांच मामले
HMP Virus: भारत में HMPV की दस्तक: कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में पाए गए पांच मामले

कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में सोमवार को पांच शिशुओं में ‘ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस’ (HMPV) संक्रमण की पुष्टि हुई, जो भारत में इस वायरस से संक्रमण के पहले दर्ज मामले हैं। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आशंकाओं को दूर करने की कोशिश करते हुए कहा कि वह सांस से जुड़ी बीमारियों में किसी भी संभावित वृद्धि से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। HMPV वैश्विक स्तर पर श्वसन संबंधी बीमारी पैदा करने वाला वायरस है। हाल में चीन में इसके प्रकोप की खबरों ने दुनिया का ध्यान खींचा। यह एक वायरल रोगजनक है जो सभी आयु वर्ग के लोगों में श्वसन संक्रमण का कारण बनता है।

कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र की सरकारों ने आश्वस्त किया है कि घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं दिल्ली सरकार ने राजधानी के सभी अस्पतालों को श्वसन संबंधी बीमारियों में संभावित वृद्धि से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया।

देश में अब तक सामने आए HMPV के तीन मामलों में से दो का पता भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से कर्नाटक में कई श्वसन वायरल रोगजनकों की नियमित निगरानी से चला।

तीन महीने की बच्ची को ब्रोंकोन्यूमोनिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें