रंगों और खुशियों से भरा होली का त्योहार इस साल 14 मार्च को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। ये साल का पहला बड़ा फेस्टिवल होता है, जिसका इंतजार हर कोई बेसब्री से करता है। गलियों में उड़ता गुलाल, ढोल-नगाड़ों की धुन, और गुझिया की मिठास – होली का हर रंग अपने आप में खास होता है। इस बार होली पर लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है, जो घूमने-फिरने के लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि इस साल आपकी होली सिर्फ घर तक सीमित न रहे, तो बैग पैक करिए और निकल पड़िए उन जगहों की ओर जहां होली का जश्न अद्भुत तरीके से मनाया जाता है। दिल्ली से 10 घंटे के अंदर आप पुष्कर, मथुरा, वाराणसी, उदयपुर और मंडावा जैसी खूबसूरत जगहों पर जाकर अपनी होली को और भी यादगार बना सकते हैं।
