होली खुशियों, उमंग और रंगों का त्योहार है, लेकिन केमिकल युक्त रंग त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घर पर बने नैचरल रंगों का इस्तेमाल सबसे सुरक्षित और बेहतरीन विकल्प है। ये रंग न केवल स्किन फ्रेंडली होते हैं, बल्कि त्योहार के मजे को भी दोगुना कर देते हैं। अगर आप लाल रंग बनाना चाहते हैं, तो चुकंदर को काटकर सुखा लें और इसे पीसकर पाउडर बना लें या फिर इसका जूस निकालकर इस्तेमाल करें। पीला रंग बनाने के लिए हल्दी पाउडर या गेंदे के फूलों का इस्तेमाल करें।
