Holi Weather Update News: आज पूरा देश होली का त्योहार मना रहा है। वहीं होली के दिन दिल्ली-एनसीआर वालों को जिस बात का डर था, वही सच होता दिख रहा है। होली के दिन यानी 14 मार्च को बारिश होने की संभावना जताई गई है। अगर ऐसा हुआ, तो होली का रंग थोड़ा फीका पड़ सकता है क्योंकि बारिश में बाहर निकलकर खेलना मुश्किल हो सकता है। बता दें कि इससे पहले होली से पहले गुरुवार शाम से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली, साथ ही ठंडी हवाएं भी चली। अब होली के दिन यानी 14 मार्च को भी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने और बादल छाए रहने की संभावना है।