Get App

Diabetes: इन फलों को खाते ही फटाक से कम होगा हाई ब्लड शुगर, डायबिटीज से छूटेगा पीछा

Diabetes: अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन खोज रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं। जिनके सेवन से हाई ब्लड शुगर भी धड़ाम से गिर जाएगा। आप जामुन, शहतूत और काले अंगूर का सेवन कर सकते हैं। इन फलों के सेवन से कैंसर को भी मात दे सकते हैं

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jul 11, 2023 पर 6:08 PM
Diabetes: इन फलों को खाते ही फटाक से कम होगा हाई ब्लड शुगर, डायबिटीज से छूटेगा पीछा
Diabetes: शहतूत के सेवन से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। इसके साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ती है

डायबिटीज (Diabetes) लाइफस्टाइल से जुड़ी एक लाइलाज बीमारी है। एक बार किसी को यह बीमारी हो गई, तो उसे उम्र भर इसके साथ जीना पड़ेगा। इस बीमारी में ब्लड शुगर बढ़ने लगता है। जिससे मरीज को कम दिखना, प्यास लगना, चोट का जल्दी ठीक न होना और किडनी का नुकसान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वास्तव में डायबिटीज रोग में पीड़ित का अग्नाशय इंसुलिन नामक हार्मोन को बनाना बंद या उसका उत्पादन कम कर देता है। यह हार्मोन ब्लड शुगर को मैनेज करने का काम करता है। हम कुछ ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इनमें जामुन, शहतूत और काले अंगूर जैसे तमाम फल शामिल हैं।

ऐसे में डायबिटीज के मरीज अक्सर परेशान रहते हैं कि क्या खाएं और क्या नहीं? क्योंकि एक गलत चीज खाने से ब्लड शुगर हाई लेवल में दिख सकता है। लेकिन कुछ फल (Which Fruits are Good for Diabetes) ऐसे भी हैं। जिन्हें आप आराम से खाकर डायबिटीज से पीछा भी छुड़ा सकते हैं। इसके लक्षणों की अगर बात की जाए तो रात में ज्यादा पेशाब आना, प्यास लगना, बेवजह वजन घटना, भूख लगना, नजर धुंधली होना, हाथ-पैर सुन्न पड़ना, घाव ठीक ना होना, ड्राई स्किन, थकावट बनी रहना हो सकता है।

जामुन खाने से डायबिटीज भागेगा दूर

गर्मी और बरसात में मिलने वाला जामुन (Jamun For Diabetes Control) खाकर भी डायबिटीज को मैनेज किया जा सकता है। यह एक बेहतरीन डायबिटिक फूड है। कई रिसर्च में पता चला है कि जामुन के सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करना बेहद आसान है। जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। इसके खाने से ब्लड शुगर का लेवल नॉर्मल रहता है। इसमें इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ाने वाले कंपाउंड होते हैं। जिसकी वजह से शरीर इस हॉर्मोन का बढ़िया इस्तेमाल करता है। आप जामुन का फल, जामुन की गुठली का चूर्ण, जामुन के पेड़ की छाल का चूर्ण या जामुन की पत्तियों का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। वहीं जामुन का जूस भी पी सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें