Get App

Hyderabad Murder: पत्नी की लाश के किए टुकड़े, हड्डी-मांस किए अलग, फिर कुकर में उबाला! पति ने की हैवानियत की सभी हदें पार

Hyderabad Horror Murder: सेना के रिटायर जवान गुरुमूर्ति ने दावा किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की, उसके शरीर के टुकड़े किए और उसके टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबालकर झील में फेंक दिया। यह घटना कथित तौर पर रंगारेड्डी जिले के मीरपेट पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत वेंकटेश्वर कॉलोनी में घटी। पीड़िता पुट्टावेंकट माधवी 18 जनवरी को लापता हो गई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2025 पर 8:00 PM
Hyderabad Murder: पत्नी की लाश के किए टुकड़े, हड्डी-मांस किए अलग, फिर कुकर में उबाला! पति ने की हैवानियत की सभी हदें पार
Hyderabad Murder: पत्नी की लाश के किए टुकड़े, हड्डी-मांस किए अलग, फिर कुकर में उबाला! पति ने पार की हैवानियत की सभी हदें पार

तेलंगाना के हैदराबाद से एक बहेद डराने और रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी ही 35 साल पत्नी की बड़ी बेरहमी से हत्या कर डाली। हैवानियत की इंतेहा तो तब हो गई, जब उसने अपने पत्नी की लाश के टुकड़े कर दिए और उन्हें प्रेशर कुकर में उबाला। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए उसने इन्हें एक झील में फेंक दिया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया।

सेना के रिटायर जवान गुरुमूर्ति ने दावा किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की, उसके शरीर के टुकड़े किए और उसके टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबालकर झील में फेंक दिया। यह घटना कथित तौर पर रंगारेड्डी जिले के मीरपेट पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत वेंकटेश्वर कॉलोनी में घटी।

दरअसल पीड़िता पुट्टावेंकट माधवी 18 जनवरी को लापता हो गई थी, जब उसकी मां सुबाम्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, मीरपेट इंस्पेक्टर नागराजू ने बताया कि 16 जनवरी को गुरुमूर्ति से कुछ बहस के बाद माधवी अपने घर से बाहर चली गई थी।

मामले की जांच करते हुए पुलिस को शक हुआ, तो उसने महिला के पति को हिरासत में ले लिया, जो कंचनबाग में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें