Get App

Hyderabad Murder Case: पूर्व सैनिक ने पत्नी की हत्या के बाद लाश के टुकड़ों को कुकर में उबाला, फिर झील में फेंका! तेलंगाना से रूह कंपा देना वाली घटना आई सामने

हैवानियत का ये मामला तब सामने आया, जब पीड़िता की मां ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी गुरुमूर्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक की पहचान 35 साल की पुट्टावेंकटा माधवी के रूप में हुई। वह आदमी और माधवी अपने दो बच्चों के साथ पांच साल तक जिल्लेलागुडा में रहे। पूछताछ के दौरान गुरुमूर्ति ने अपना अपराध कबूल कर लिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2025 पर 2:09 PM
Hyderabad Murder Case: पूर्व सैनिक ने पत्नी की हत्या के बाद लाश के टुकड़ों को कुकर में उबाला, फिर झील में फेंका! तेलंगाना से रूह कंपा देना वाली घटना आई सामने
तेलंगाना में पूर्व सैनिक ने पत्नी की हत्या के बाद लाश के टुकड़ों को कुकर में उबाला, फिर झील में फेंका!

हैदराबाद से एक रूह कंपा देने वाली वारदात का खुलासा हुआ है, जहां एक पूर्व सैनिक हैवानियत की सारी हदें पार कर गया और उसने पहले तो अपनी पत्नी की हत्या की, फिर उसके शरीर को टुकड़ों-टुकड़ों में काटा, उन्हें प्रेशर कुकर में उबाला और फिर इन अवशेषों को तेलंगाना के जिल्लेलागुडा इलाके में एक झील में फेंक दिया। पुलिस ने गुरुवार को इस पूरे मामले का खुलासा किया। यह भयावह वारदात मीरपेट पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर हुई।

हैवानियत का ये मामला तब सामने आया, जब पीड़िता की मां ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी गुरुमूर्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक की पहचान 35 साल की पुट्टावेंकटा माधवी के रूप में हुई।

वह आदमी और माधवी अपने दो बच्चों के साथ पांच साल तक जिल्लेलागुडा में रहे। पूछताछ के दौरान गुरुमूर्ति ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सबूत जुटा रही है।

मीरपेट इंस्पेक्टर नागराजू ने कहा कि पति ने दावा किया कि उसने अवशेषों को उबालने और पाउडर बनाने के बाद एक झील में फेंक दिया। उसके दावों की जांच की जा रही है और आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें