ICC World Cup: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी अजेय भारत और डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की टक्कर, टी-20 विश्व कप की हार का बदला लेना चाहेगी इंडिया

India Vs England: अगर इस विश्व कप में अभी तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो जाहिर तौर पर भारतीय टीम का पलड़ा एक तरफा झुका हुआ दिखता है। भारतीय टीम ज्यादा खतरनाक भी दिखाई दे रही है। रोहित एंड कंपनी ने इस टूर्नामेंट में अभी तक अपने सभी पांच मैचों में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को शिकस्त दी है। वहीं इंग्लैंड की टीम का इस वर्ल्ड कप में अभी तक का प्रदर्शन बेहद ही निराशा भरा रहा है

अपडेटेड Oct 29, 2023 पर 10:42 AM
अगर इस विश्व कप में अभी तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो जाहिर तौर पर भारतीय टीम का पलड़ा एक तरफा झुका हुआ दिखता है

India Vs England: भारत की मेजबानी में खेला जाने वाला विश्व कप (ICC World Cup-2023) अब लगभग अपने दूसरे स्टेज में पहुंच गया है। इस दौरान विश्व कप में दो बड़े उलटफेर के साथ कुछ सांसों को थाम देने वाले मुकाबले भी देखने को मिले। अब रविवार यानी 28 अक्टूबर को विश्व कप में एक और रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इस विश्व कप में अभी तक अजेय रही इंडियन क्रिकट टीम और मौजूदा विश्व चैंपियन इंग्लैंड की टीमें आपसे में टकराने वाली हैं। जहां इस विश्व कप में अभी तक भारतीय टीम अविजित रही है तो वहीं इंग्लैंड विश्व चैंपियन के अनुरूप अभी तक प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

कौन सी टीम है ज्यादा खतरनाक

अगर इस विश्व कप में अभी तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो जाहिर तौर पर भारतीय टीम का पलड़ा एक तरफा झुका हुआ दिखता है। भारतीय टीम ज्यादा खतरनाक भी दिखाई दे रही है। रोहित एंड कंपनी ने इस टूर्नामेंट में अभी तक अपने सभी पांच मैचों में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को शिकस्त दी है। वहीं इंग्लैंड की टीम का इस वर्ल्ड कप में अभी तक का प्रदर्शन बेहद ही निराशा भरा रहा है। जहां भारतीय टीम अभी तक 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है तो वहीं इंग्लिश टीम आखिरी पायदान पर है। ऐसे में भारतीय टीम के पास टॉप पर आने का भी सुनहरा मौका है।

Pak Vs S. Africa: सांसे रोक देने वाले रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका की जीत, पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें हुई धुंधली | Moneycontrol Hindi


भारत लेना चाहेगी टी-20 वर्ल्ड कप का बदला

इस मैच के दौरान भारतीय टीम पिछले टी-20 वर्ल्ड के सेमीफाइनल में मिली हार का हिसाब भी चुकता करना चाहेगी। जाहिर तौर पर इंग्लिश टीम की हालिया फॉर्म को देखते हुए यह काफी आसान लग रहा है। पर भारतीय टीम अंग्रेजों को हल्के में लेने की भूल बिलकुल भी नहीं करना चाहेगी। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इस टूर्नामेंट में दो बड़ा उलटफेर हो चुके हैं। ऐसे में भारतीय टीम यह बिलकुल भी नहीं चाहेगी कि उसे भी उलटफेर का शिकार होना पड़े।

क्या हो सकती है इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कैप्टन), शुभमन गिल, रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।