महाकुंभ से वायरल IIT वाले बाबा के कॉलेज से मिलती है करोड़ों की नौकरी और देनी पड़ती है इतनी फीस

महाकुंभ में आए एक बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। इन्हें 'IITian बाबा' कहा जा रहा है। वायरल बाबा का नामं अभय सिंह है और दावे के मुताबिक इन्होंने IIT बॉम्बे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है

अपडेटेड Jan 14, 2025 पर 3:59 PM
Story continues below Advertisement
बाबा के कॉलेज में इतनी लगती है फीस और मिलती है करोड़ों की नौकरी

IIT baba at Mahakumbh 2025 : साल 2009 में आई फिल्म ‘3 इडियट्स’ को आपने जरूर देखी होगी। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में समाज के बारे में गंभीर संदेशों के साथ-साथ मजेदार पलों का मेल था। इस फिल्म का सबसे मशहूर करेक्टर रैंचो तो सबके दिमाग में घर सा कर गया था। इस फिल्म का एक और करेक्टर फरहान, अपने हॉबी और पढ़ाई के बीच में हमेशा फंसा हुआ दिखाई पड़ता। फरहान का शरीर तो इंजीनियरिंग कॉलेज में था पर उसका मन, मशीनों से दूर जानवरों के बीच। उस फिल्म में फरहान एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर बनना चाहता था। ऐसी ही एक कहानी महाकुंभ से भी निकलकर सामने आई है।

कुंभ में आए आईआईटियन बाबा

प्रयागराज कुंभ में आए एक आईआईटियन बाबा की कहानी काफी वायरल हो रही है। CNN न्यूज 18 को दिए इस इंटरव्यू में उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। कैमरे के सामने उन्होंने बताया कि वो एक IITian हैं और IIT मुंबई से इंजीनियरिंग कर चुके हैं। वायरल हो रहे इन बाबा का नाम अभय सिंह है और ये हरियाणा के रहने वाले हैं। 3 इडियट्स फिल्म की तरह उन्होंने इंजीनियरिंग के बाद फोटोग्राफी में करियर बनाना चाहा। आर्ट्स में मास्टर्स करने के बाद फोटोग्राफी शुरू की। जब उसमें भी मन नहीं लगा तो सब छोड़कर संन्यास ले लिया।


IIT Bombay से की है पढ़ाई

बाबा का दावा है कि उन्होंने आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि बाबा ने जिस आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई की है, वहां एडमिशन पाना कितना कठीन है और फीस कितनी लगती है? वहीं इस कॉलेज से पढ़ाई के बाद लोगों की नौकरी में सैलरी कितनी मिलती है।

3 करोड़ से ज्यादा का मिला पैकेज

बाता दें कि पिछले कुछ वर्षों में, IIT बॉम्बे ने प्रभावशाली प्लेसमेंट रिकॉर्ड बनाए हैं। साल 2023 के प्लेसमेंट रिकॉर्ड की बात करें तो आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र को सबसे अधिक 3.67 करोड़ का इंटरनेशनल पैकेज ऑफर किया गया। 2022-23 के प्लेसमेंट सीज़न में, IIT बॉम्बे के ग्रेजुएट्स की एवरेज CTC 21.82 लाख रुपये सालाना थी, जो पिछले वर्ष के 21.50 लाख रुपये प्रति वर्ष से थोड़ी बढ़ी है।

इतनी लगती है फीस

IIT बॉम्बे में आपने करोड़ों की नौकरी मिलने की बात तो हर साल सुनी होगी पर क्या आपको पता है कि यहां एडमिशन पाना किसी कठिन तपस्या से कम नहीं है। यहां एडमिशन पाने के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा में टॉप रैंकिंग लाना पड़ता है। जेईई एडवांस्ड में टॉप 1000 की रैंकिंग लाने वाले छात्रों का ही यहां एडमिशन हो पाता है, जब्कि आपको पता ही है कि जेईई की परीक्षा हर साल लाखों बच्चे देते हैं। वहीं फीस की बात करें तो यहां एडमिशन लेने वाले बच्चों को हर साल करीब 1.50 लाख का फीस देना होता है, जिसमें मेस और हॉस्टल के चार्ज भी शामिल होते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।