IIT baba at Mahakumbh 2025 : साल 2009 में आई फिल्म ‘3 इडियट्स’ को आपने जरूर देखी होगी। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में समाज के बारे में गंभीर संदेशों के साथ-साथ मजेदार पलों का मेल था। इस फिल्म का सबसे मशहूर करेक्टर रैंचो तो सबके दिमाग में घर सा कर गया था। इस फिल्म का एक और करेक्टर फरहान, अपने हॉबी और पढ़ाई के बीच में हमेशा फंसा हुआ दिखाई पड़ता। फरहान का शरीर तो इंजीनियरिंग कॉलेज में था पर उसका मन, मशीनों से दूर जानवरों के बीच। उस फिल्म में फरहान एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर बनना चाहता था। ऐसी ही एक कहानी महाकुंभ से भी निकलकर सामने आई है।
