Credit Cards

IMD Weather Update: अभी और पड़ेगी सर्दी या ठंड से मिलेगा छुटकारा? कुछ जगहों पर घने कोहरे का अलर्ट, जानें वेदर अपडेट

IMD Weather Alert: दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंड का असर कम हो गया है। मौसम में अचानक बदलाव से हर कोई परेशान है। पहले दिनों में लोग ठंडी के कारण घरों से बाहर निकलने में कतराते थे। अब दिन में तेज धूप निकल रही है जबकि रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

अपडेटेड Jan 26, 2025 पर 9:25 AM
Story continues below Advertisement
IMD Weather Update: गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को दिल्ली का मौसम काफी अच्छा रहने की उम्मीद है

IMD Weather Alert: राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड का असर कम होता जा रहा है। दिन में तेज धूप के कारण जनवरी में ही लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं रात में लोगों को ठंड का एहसास होता है। गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को दिल्ली का मौसम काफी अच्छा रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 26 जनवरी से 31 जनवरी तक प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। 26 जनवरी के दिन सुबह ठंड रहेगी लेकिन दिन में हल्की धूप निकलेगी। परेड और झांकियों के दौरान कर्तव्य पथ ना ही बादल छाये रहने की और ना ही धुंध की संभावना है।

दिल्ली का कैसा होगा मौसम


बुधवार रात और गुरुवार सुबह हुई हल्की बारिश ने दिल्ली का AQI 'मिडियम' कर दिया, जिससे प्रदूषण में कुछ राहत मिली। 26 जनवरी, रविवार को सुबह 6 बजे भी AQI 188 पर 'मिडियम' था। दिल्ली के तापमान में आज ठंडक बनी रहने की संभावना है। IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1°C घटा है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 से 24°C और न्यूनतम तापमान 08 से 09°C के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 31 जनवरी 2025 तक दिल्ली में मौसम साफ रहेगा।

इस राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी

पश्चिमी विक्षोभ के की वजह से 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि 26 जनवरी तक बिहार के कुछ हिस्सों में ठंड का मौसम जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा अगले दो से तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी ठंडे दिन बने रहने का अनुमान है।

अभी बना रहेगा कोहरा

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 26 जनवरी 2025 को पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घना कोहरा रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा, 26 से 28 जनवरी तक बिहार और ओडिशा में भी कोहरा रहेगा। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कल तक घना कोहरा रहेगा। कोहरे की वजह से ओडिशा, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। वहीं उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा में यह 50 से 199 मीटर के बीच दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ इलाकों में शीत लहर का असर भी बना हुआ है।

Republic Day Prade 2025 Live: गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा देश, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।