IMD Weather Alert: राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड का असर कम होता जा रहा है। दिन में तेज धूप के कारण जनवरी में ही लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं रात में लोगों को ठंड का एहसास होता है। गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को दिल्ली का मौसम काफी अच्छा रहने की उम्मीद है।
