Get App

VIDEO: कोरमा, कोल्ड ड्रिंग, मोर और दही, इमरान खान के समर्थकों ने सेना के अधिकारी के घर में जमकर मचाई लूट

लाहौर में, खान के कुछ समर्थक कोर कमांडर के घर में घुस गए और वहां से सामान चुरा लिया, जिसमें मोर और फ्रोजन स्ट्रॉबेरी शामिल थीं। एक वायरल वीडियो में, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के एक कार्यकर्ता को एक मोर पकड़े और दावा करते हुए देखा गया कि उसने इसे इसलिए लिया, क्योंकि इसे "आम जनता के पैसों" से खरीदा गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2023 पर 8:40 PM
VIDEO: कोरमा, कोल्ड ड्रिंग, मोर और दही, इमरान खान के समर्थकों ने सेना के अधिकारी के घर में जमकर मचाई लूट
पेशावर में फ्रंटियर कोर के अर्धसैनिक बल मुख्यालय के बाहर पहरा देते हुए और उनके सामने प्रदर्शनकारियों की भीड़ (PHOTO-AP)

Imran Khan Arrest: भ्रष्टाचार के एक मामले में पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की गिरफ्तारी के बाद देश भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन (Protest) हुए। PTI प्रमुख के समर्थक उनकी रिहाई की मांग के लिए सड़कों पर उतर आए। जहां कई प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जता रहे थे, तो कुछ ने हिंसा और लूटपाट का सहारा भी लिया।

लाहौर में, खान के कुछ समर्थक कोर कमांडर के घर में घुस गए और वहां से सामान चुरा लिया, जिसमें मोर और फ्रोजन स्ट्रॉबेरी शामिल थीं। एक वायरल वीडियो में, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के एक कार्यकर्ता को एक मोर पकड़े और दावा करते हुए देखा गया कि उसने इसे इसलिए लिया, क्योंकि इसे "आम जनता के पैसों" से खरीदा गया था।

एक दूसरे वीडियो में दो लोगों को दो सफेद मोर पकड़े हुए दिखाया गया है, जिसे उन्होंने कथित तौर पर सेना के कोर कमांडर के घर से चुराया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें