भारत अपने दुश्मन देश पाकिस्तान से खरीदता है ये 10 चीजें, घर-घर होता है खूब इस्तेमाल

Pakistan Goods in India: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे। पाकिस्तान कभी भारत का अंग था। लेकिन आजादी के बाद यह अलग हो गया है। पाकिस्तान की कई ऐसी अनमोल चीजें जो भारत में खूब बिकती हैं। ये कुछ ऐसे सामान हैं, जो हर भारतीय घरों में मिल जाएंगे। दोनों देशों के बीच कारोबारी रिश्ते बने रहते हैं

अपडेटेड Sep 05, 2024 पर 2:27 PM
Pakistan Goods in India: पड़ोसी देश पाकिस्तान भारत को कई चीजें भेजता है। जिसका इस्तेमाल हर घर में होता है।

पाकिस्तान आर्थिक (Pakistan Economic Crisis) रूप से अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। घटते विदेशी मुद्रा भंडार और बढ़ते कर्ज ने पाकिस्तान की अर्थव्यस्था को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया है। पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई का अलाम ये है कि आटा दाल खरीदना भी आम आदमी के बस का नहीं है। खान-पीने के सामानों पर लूट मची हुई है। सरकार भी मान चुकी है कि देश की आर्थिक हालत बेहद खस्ता है। पड़ोसी देश से भले ही हमारे रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। लेकिन दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध बने रहते हैं। पाकिस्तान से भारत में कई चीजें आती हैं। जिनकी भारत में हर घर में इन सामानों की जरूरत पड़ती है।

हालांकि हाल के सालों में पाकिस्तान के आयात में काफी कमी आई है। लेकिन रोजमर्रा की जररूत के सामान अभी भी पाकिस्तान से आयात होते हैं। ड्राई फ्रूट्स, चमड़ा, सौंदर्य प्रसाधन, सीमेंट समेंट समेत कई चीजों का भारत बड़ा खरीदार रहा है।

पाकिस्तान से क्या खरीदता है भारत?


पाकिस्तान से खरीदी जाने वाली चीजों में सबसे पहला नाम 'सेंधा नमक' का है। दरअसल, भारत सेंधा नमक के लिए पूरी तरह से पाकिस्तान पर निर्भर है। भारत में सेंधा नमक व्रत में खूब इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी, कॉटन और मेटल कंपाउंड, सल्फर, पत्थर और चूना भी भारत में खूब बिकता है। इसके साथ ही हमारे चश्मों में इस्तेमाल होने वाले ऑप्टिकल्स भी बड़ी मात्रा में पाकिस्तान से आते हैं। चमड़े का सामान, फल, कार्बनिक केमिकल्स और मेटल कंपाउंड का आयात भी भारत पाकिस्तान से ही करता है। चीनी से बनने वाली कन्फैक्शनरी प्रोडक्ट्स भी पाकिस्तान से आते हैं। इसमें ड्राइफ्रूट्स, तरबूज और अन्य फल शामिल हैं। इतना ही नहीं स्टील के लिए भी भारत पूरी तरह से पाकिस्तान पर निर्भर है। देश में तांबा भी बड़ी मात्रा में पड़ोसी मुल्क (पाकिस्तान) से आता है।

भारत और अन्य पड़ोसी देशों के बीच व्यापार

बांग्लादेश

भारत बांग्लादेश से कपड़े और रसायन खरीदता है। बांग्लादेश की वस्त्र उद्योग भारतीय फैशन और वस्त्र उद्योग के लिए महत्वपूर्ण स्रोत है।

नेपाल

नेपाल से भारत को कुछ कृषि उत्पाद, जैसे कि अदरक और मसाले मिलते हैं। नेपाल की कृषि उत्पादों की विविधता और गुणवत्ता भारतीय बाजार में काफी अहम है।

म्यांमार

म्यांमार से भारत को आंशिक रूप से कृषि उत्पाद जैसे कि चाय और काले पेपर का आयात करता है।

NASA Alert: आसमान से आ रही है आफत! इस दिन धरती के करीब से गुजरेगा एस्टेरॉयड, नासा ने जारी किया अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।