पाकिस्तान आर्थिक (Pakistan Economic Crisis) रूप से अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। घटते विदेशी मुद्रा भंडार और बढ़ते कर्ज ने पाकिस्तान की अर्थव्यस्था को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया है। पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई का अलाम ये है कि आटा दाल खरीदना भी आम आदमी के बस का नहीं है। खान-पीने के सामानों पर लूट मची हुई है। सरकार भी मान चुकी है कि देश की आर्थिक हालत बेहद खस्ता है। पड़ोसी देश से भले ही हमारे रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। लेकिन दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध बने रहते हैं। पाकिस्तान से भारत में कई चीजें आती हैं। जिनकी भारत में हर घर में इन सामानों की जरूरत पड़ती है।
