लद्दाख में खाई में गिरा इंडियन आर्मी का वाहन, हादसे में हुई सेना के 10 जवानों की मृत्यु

एसएसपी लेह के एक बयान के अनुसार, शाम 4:45 बजे, चालक सहित 10 सैन्य कर्मियों को लेकर सेना का एक वाहन लेह से न्योमा दिशा की ओर जा रहा था, तभी कियारी से 6 किमी पहले दुर्घटना का शिकार हो गया। बयान में कहा गया कि सड़क से फिसलने के बाद वाहन खाई में लुढ़क गया। जैसे ही रिपोर्ट स्थानीय पुलिस तक पहुंची, पुलिस टीम मौके पर गई और सभी घायलों को आर्मी एमआई रूम में ट्रांसफर कर दिया गया

अपडेटेड Aug 19, 2023 पर 10:53 PM
Story continues below Advertisement
शनिवार को लद्दाख में कियारी के पास इंडियन आर्मी (Indian Army) का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया

शनिवार को लद्दाख में कियारी के पास इंडियन आर्मी (Indian Army) का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय सेना का यह वाहन सड़क से फिसल का खाई में गिर गया। इस बेहद ही दुखद हादसे में भारतीय सेना के नौ जवानों की मृत्यु हो गई। वहीं इस दुखद हादसे में एक जवान के घायल होने की भी खबर है। भारतीय सेना के इस वाहन में 10 जवान सवार थे।

लेह के SSP ने दिया बयान

एसएसपी लेह के एक बयान के अनुसार, शाम 4:45 बजे, चालक सहित 10 सैन्य कर्मियों को लेकर सेना का एक वाहन लेह से न्योमा दिशा की ओर जा रहा था, तभी कियारी से 6 किमी पहले दुर्घटना का शिकार हो गया। बयान में कहा गया कि सड़क से फिसलने के बाद वाहन खाई में लुढ़क गया। जैसे ही रिपोर्ट स्थानीय पुलिस तक पहुंची, पुलिस टीम मौके पर गई और सभी घायलों को आर्मी एमआई रूम में ट्रांसफर कर दिया गया। लेह के एसएसपी ने अपने बयान में कहा कि दुर्भाग्य से 8 कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक कर्मी ने लेह अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

मोनू मानेसर के खिलाफ नफरत भरे भाषण का कोई सबूत नहीं, हरियाणा पुलिस ने कहा नहीं बनता उनके खिलाफ कोई मामला


गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने किया ट्वीट

इस हादसे में देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वही देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लद्दाख में दुखद सड़क दुर्घटना से बहुत दुखी हूं। उनके वाहन के खाई में गिरने से हमने अपने बहादुर सैनिकों को खो दिया। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “पूरा देश कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।” दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना। उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।"

राहुल गांधी ने भी जताया दुख

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस दुखद हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल ने कहा कि सेना के वाहन दुर्घटना के कारण सैनिकों की शहादत की खबर बेहद दुखद है। मैं सभी शहीदों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जवानों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। बता दें कि राहुल गांधी इस वक्त लद्दाख दौरे पर हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।