Get App

इंडियन क्रिकेट तक पहुंची मंदी की ‘आंच’, BYJU'S पर BCCI के 86 करोड़ बकाया, Paytm भी खींच रही हाथ

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी स्पांसर बायजूस (Byju) पर बीसीसीआई (BCCI) का 86.21 करोड़ रुपये का बकाया होने की खबर है, वहीं टाइटिल स्पॉन्सर पेटीएम (Paytm) ने बोर्ड से अपने राइट्स किसी थर्ड पार्टी को ट्रांसफर करने का अनुरोध किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2022 पर 8:49 AM
इंडियन क्रिकेट तक पहुंची मंदी की ‘आंच’, BYJU'S पर BCCI के 86 करोड़ बकाया, Paytm भी खींच रही हाथ
अप्रैल में ही एडटेक कंपनी बायजूस और बीसीसीआई ने 2023 के अंत तक भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के अंत तक अपनी साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई थी

Indian cricket team jersey sponsor : दुनिया भर में मंदी की आशंकाओं के बीच कंपनियां छंटनी और खर्चों में कटौती कर रही हैं। ऐसे में अभी तक दुनिया में विज्ञापनदाताओं के चहेते रहे भारतीय क्रिकेट तक मंदी की आंच पहुंचती दिख रही है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी स्पांसर बायजूस (Byju) पर बीसीसीआई (BCCI) का 86.21 करोड़ रुपये का बकाया होने की खबर है, वहीं टाइटिल स्पॉन्सर पेटीएम (Paytm) ने बोर्ड से अपने राइट्स किसी थर्ड पार्टी को ट्रांसफर करने का अनुरोध किया है।

2023 वर्ल्ड कप तक है बायजूस की साझेदारी

अप्रैल में ही एडटेक कंपनी बायजूस और बीसीसीआई ने 2023 के अंत तक भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के अंत तक अपनी साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई थी। इसके साथ ही प्राइस में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। बीसीसीआई अपेक्स काउंसिल (BCCI Apex Council) में गुरुवार को इस मुद्दे पर चर्चा की गई। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बैठक के बाद पीटीआई से कहा, ‘‘अब तक बायजूस पर बोर्ड के 86.21 करोड़ रुपये बकाया हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें