Get App

Indian Navy Day 2024: आज है भारतीय नौसेना दिवस, ईस्ट इंडिया कंपनी से जुड़ा है इतिहास, जानें महत्व

Navy Day 2024: देश में हर साल भारतीय नौसेना दिवस 4 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन भारतीय नौसेना की बहादुरी, बलिदान और देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में उनकी भूमिका को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। भारतीय नौसेना, भारत और पाकिस्‍तान के बीच 1971 के युद्ध में मिली विजय को हर साल इंडियन नेवी डे के रूप में मनाती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2024 पर 10:12 AM
Indian Navy Day 2024: आज है भारतीय नौसेना दिवस, ईस्ट इंडिया कंपनी से जुड़ा है इतिहास, जानें महत्व
Navy Day 2024: भारतीय नौसेना का इतिहास पाकिस्तान के कराची से भी जुड़ा हुआ है।

देश में हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन भारतीय नौसेना की ताकत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। ये दिन भारतीय नौसेना की वीरता, देश की देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में उसकी भूमिका के प्रति समर्पण करने का प्रतीक है। भारतीय नौसेना, भारत और पाकिस्‍तान के बीच 1971 के युद्ध में मिली विजय को हर साल इंडियन नेवी डे के रूप में मनाती है। 4 दिसंबर 1971 को नौसेना ने एक ऑपरेशन ट्राइडेंट के जरिये पाकिस्‍तान को करारा जवाब दिया था। इस युद्ध में पहली बार जहाज पर मार करने वाली एंटी शीप मिसाइल का भी इस्‍तेमाल किया गया था।

यह युद्ध 7 दिनों तक चला था। जिसमें भारतीय नौसेना ने विजय का परचम फहराया था। जिसके बाद से 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। जानकारी के मुताबिक इस मिशन में भारतीय नौसेना का नेतृत्व कमोडोर कासरगोड पट्टनशेट्टी गोपाल राव ने किया था।

ईस्ट इंडिया कंपनी ने की थी नौसेना की स्थापना

भारतीय नौसेना की स्‍थापना ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1612 में की थी। 1934 में इसकी रॉयल इंडियन नेवी के रूप में स्‍थापना की गई थी। तब इसे समुद्री सेना कहा जाता था। भारत की आजादी के बाद साल 1950 में फ‍िर से नौसेना का गठन किया गया और इसे भारतीय नौसेना का नाम दिया गया। वाईस एडमिरल रामदास कटारी को 22 अप्रैल 1958 को पहला भारतीय सेनाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें