Get App

ऑफिस के लिए रोज 600 किमी का सफर करती है ये महिला, फ्लाइट से अप-डाउन फिर भी खर्च बेहद कम!

एक भारतीय मूल की महिला अपने बच्चों के साथ समय बिताने के लिए रोजाना हवाई यात्रा करती है। पैसे बचाने और बच्चों को अधिक समय देने के लिए उन्होंने यह अनोखा तरीका अपनाया है। मलेशिया में रहने वाली रेचल कौर एक एयरलाइन कंपनी एयरएशिया में फाइनेंस ऑपरेशंस की असिस्टेंट मैनेजर हैं। रेचल, दो बच्चों की मां हैं और अपने वर्क लाइफ बैलेंस को बनाए रखने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2025 पर 9:15 PM
ऑफिस के लिए रोज 600 किमी का सफर करती है ये महिला, फ्लाइट से अप-डाउन फिर भी खर्च बेहद कम!
हर दिन प्‍लेन से ऑफिस जाती है ये महिला

अगर आप जॉब करते हैं तो आपका ऑफिस घर से कितनी दूर है? 10-15 या 20 किलोमीटर? सोचिए, अगर आप दिल्ली में रहते हैं और ऑफिस 1000 किमी दूर चेन्नई में हो तो रोजाना ऑफिस कैसे जाएंगे? दिल्ली से रोजाना चेन्नई के लिए प्लेन से अप-डाउन तो नहीं ही करेंगे। लेकिन, क्या आपने रोजाना के ट्रैवल के लिए कभी प्लेन की इस्तेमाल करने की बात सुनी है। भारतीय मूल की एक महिला रोजना अपने ऑफिस जाने के लिए प्लेन का इस्तेमाल करती है। ये महिला रोज 600 किलोमीटर ट्रैवल करती है। ये कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि मलेशिया (Malaysia) में रहने वाली भारतीय मूल की एक महिला रेचेल कौर की।

रोजाना प्‍लेन से ऑफिस जाती है ये महिला

मलेशिया में रहने वाली रेचल कौर (Racheal Kaur) एक एयरलाइन कंपनी एयरएशिया में फाइनेंस ऑपरेशंस की असिस्टेंट मैनेजर हैं। रेचल, दो बच्चों की मां हैं और अपने वर्क लाइफ बैलेंस को बनाए रखने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। सीएनए को दिए अपने इंटरव्यू में रेचल ने बताया है कि उनका घर पिनांग (Penang) में है, लेकिन उनका ऑफिस कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) में स्थित है। रोज ऑफिस जाने के लिए वह सुबह 4 बजे उठती हैं, 5 बजे घर से निकलती हैं और 6:30 बजे की फ्लाइट पकड़ती हैं। लगभग 600 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद वह सुबह 7:45 बजे ऑफिस पहुंचती हैं। इस वजह से उन्हें 'सुपर कम्यूटर' कहकर लोग बुलाते हैं।

मलेशिया की है ये कहानी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें