Indian Railways: ट्रेन में सफर करते हुए बहुत से लोग टिकट भी नहीं लेते हैं। TTE के चेक करने पर पकड़े भी जाते हैं। जनरल कोच में ऐसी स्थिति कई बार देखने को मिलती है। इसके उलट, जनरल कोच में एक महिला ने ट्रेन में सफर करते हुए ईमानदारी का ऐसा उदाहरण पेश किया। जिसके चलते उनकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। महिला सफर के दौरान अपनी बकरी लेकर आ जा रही थी। इस उर उसने अपनी बकरी का भी टिकट लिया था। जब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो हर कोई अपने आपको तारीफ करने से रोक नहीं पा रहा है।
वीडियो में एक ग्रामीण परिवेश की महिला अपनी पालतू बकरी के साथ ट्रेन में यात्रा करती नजर आ रही है। वीडियो में महिला की टिकट चेकर से बातचीत सुन सभी खुश हो रहे हैं। दरअसल, महिला ने अपनी टिकट के साथ बकरी का भी टिकट लिया, जिसके चतले लोग उसकी ईमानदारी पर तारीफ कर रहे हैं।
वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अवनीश शरण ने यह वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि महिला अपनी बकरी को ले जाने का उसका भी ट्रेन का टिकट खरीदा है। बड़े गर्व से यह बात टीटीई को बताई। उनकी मुस्कान तो देखो, बहुत कमाल है। टीटीई के जब महिला से पूछा कि क्या आपने अपनी चागोल (बंगाली में बकरी) का भी टिकट लिया है, तो महिला काफी खुश होते हुए बोलती है। हां, मैंने चागोल का भी टिकट लिया है। महिला का जवाब सुनकर TTE भी हैरान हो जाता है। एक यूजर ने लिखा, ''वाह, इस बेहतरीन वीडियो ने मेरा दिन बना दिया। महिला ने अपने चागोल के लिए ट्रेन का टिकट खरीदा है और वो इसलिए काफी खुश भी हैं।