Get App

Indian Railways: बिना टिकट सफर करने वालों की खैर नहीं! अब रेलवे स्‍टेशनों पर होगी मेट्रो जैसी व्‍यवस्‍था

Indian Railways News : भीड़ से किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए भारतीय रेलवे खास प्‍लान बना रहा है। इस नई व्यवस्था को महाकुंभ के दौरान कई स्‍टेशनों पर नई व्‍यवस्‍था का प्रयोग के तौर पर इस्‍तेमाल किया जा चुका है। वहीं रेलवे की इस व्यवस्था ने बगैर टिकट ट्रेन से यात्रा करने वालों की अब खैर नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 25, 2025 पर 6:07 PM
Indian Railways: बिना टिकट सफर करने वालों की खैर नहीं! अब रेलवे स्‍टेशनों पर होगी मेट्रो जैसी व्‍यवस्‍था
Indian Railways: नई व्यवस्था से सबसे पहले रेलवे स्‍टेशनों में बेवजह की भीड़ नहीं लगेगी

Indian Railways News : नई दिल्ली रेलवे स्टेशवन पर पिछले दिनों हुए भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई थी। वहीं इस हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने प्लेटफॉर्म पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं। वहीं अब प्रशासन, रेलवे स्टेशनों पर एंट्री के लिए मेट्रो जैसे नियम लागू करने जा रहा है। जिस तरफ मेट्रों स्टेशनों पर बेवजह की भीड़ नहीं एंट्री कर पाती है ठीक उसी तरह के नियम अभ रेलवे स्टेशनों पर लागू किए जा रहे हैं। रेलवे की तरफ से इस बारे में जानकारी भी दी गई है।

मेट्रो जैसा व्यवस्था लागू करने का है रेलवे का प्लान

बता दें कि भीड़ से रेलवे स्टेशनों पर किसी भी अनहोनी से बचने के लिए भारतीय रेलवे मेट्रो जैसी व्‍यवस्‍था स्‍टेशनों पर लागू कर सकता है। जिस तरह मेट्रो के स्‍टेशनों पर टिकट के बाद ही एंट्री होती है, उसी तरह स्‍टेशनों पर भी टि‍कट के बाद ही एंट्री मिलेगी। हालांकि रेलवे स्टेशनों पर अंतर ये रहेगा कि यहां टीटी द्वारा टिकटों के जांच करने की व्‍यवस्‍था लागू करने की तैयारी है। रेलवे द्वारा एंट्री गेट पर टीटी की तैनाती पर विचार किया जा रहा है। इससे उसी को स्‍टेशन में एंट्री दी जाएगी, जिसके पास टिकट होगा। इस तरह बगैर टिकट यात्रियों को स्‍टेशन में एंट्री नहीं मिलेगी।

रेलवे को होंगे कई फायदे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें