Get App

Indian Railways Video: दूध लेने उतरी महिला की छूटी ट्रेन, गार्ड ने किया ऐसा काम, सबके चेहरे में आई मुस्कान, देखें वीडियो

Mumbai mother viral video: सोशल मीडिया पर हर तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी-कभी वीडियो को देखकर हंसी आने लगती है। वहीं कुछ ऐसे वीडियो होते हैं, जो दिल को छू जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला को गुजरती हुई ट्रेन के पास खड़े होकर रोते हुए दिखाया गया है। फिर गार्ड के काम क देखकर सबके चेहरे खिल उठे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2025 पर 4:06 PM
Indian Railways Video: दूध लेने उतरी महिला की छूटी ट्रेन, गार्ड ने किया ऐसा काम, सबके चेहरे में आई मुस्कान, देखें वीडियो
Mumbai mother viral video: महिला को रोते और परेशान देखकर गार्ड का दिल पिघल गया। फिर उसने ट्रेन रुकवा दी।

ट्रेन में आमतौर पर हर कोई सफर करता है। इसके अपने अलग नियम होते है। जिनका पालन करना बेहद जरूरी होता है। ट्रेन के स्टेशन में रुकने का समय भी तय रहता है। इसी हिसाब से यात्री ट्रेन में उतरते औच चढ़ते हैं। लेकिन सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखते ही हर किसी के आंखों में आंसू आ जाते हैँ। फिर बाद में ट्रेन के गार्ड ने जो काम किया, उसे देखकर सबके चेहरे में मुस्कान आ गई। दरअसल, एक मां अपने बच्चों के लिए दूध लेने के लिए ट्रेन से उतरी थी। तभी ट्रेन चल दी और महिला रोने लगी।

बहुत से लोग इस वीडियो को ऑफ द ईयर तक नाम दे रहे हैं। जहां एक रेलवे गार्ड ने दरियादिली दिखाते हुए एक लाचार मां के लिए ट्रेन के पहियों को थमने के लिए मजबूर कर दिया। वीडियो देखकर आपका भी दिल खुशनुमा हो जाएगा और आप वीडियो देखकर मुस्कुरा उठेंगे।

दूध लेने उतरी महिला की छूटी ट्रेन

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला को गुजरती हुई ट्रेन के पास खड़े होकर रोते हुए दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने छोटे बच्चे के लिए स्टेशन पर दूध लेने उतरी थी। दूध लेते वक्त अचानक ट्रेन चल पड़ी और महिला का ध्यान उस ओर नहीं गया। लेकिन जैसे ही महिला को ट्रेन रवाना होते दिखाई दी वो रोने लगी और ट्रेन के पीछे दौड़ पड़ी। अपने बच्चे के लिए दूध लेने उतनी महिला को पता भी नहीं होगा कि उसे ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। फिर जब गार्ड ने महिला को रोते देखा तो उसने उसकी सारी बात सुनी और उसने तुरंत ट्रेन को रोक भी दिया। वीडियो में आप देखेंगे कि ट्रेन रुकते ही महिला जल्दी-जल्दी रोते हुए ट्रेन पर चढ़ने के लिए जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें