Ranveer Allahbadia: कॉमेडी के नाम पर भद्दे कमेंट! केस फाइल होने के बाद रणबीर इलाहाबादिया ने कही ये बड़ी बात

Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस शो में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने ऐसा बयान दिया है जिसपर काफी बवाल मच गया है। रणवीर के बयान के बाद से ही लोग यूट्यूबर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शो के आयोजकों पर एफआईआर दर्ज हुआ है

अपडेटेड Feb 10, 2025 पर 3:39 PM
Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया और शो के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया गया है

Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर और कॉमेडियन रणवीर इलाहाबादिया के एक कमेंट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। बीयरबाइसेप्स के नाम से मशहूर रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में यूट्यूबर समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में शामिल हुए। इस शो में रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से विवादित सवाल पूछ लिया था, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।

इस मामले में शो के आयोजकों पर एफआईआर दर्ज करवाया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब इस मामले में रणवीर इलाहाबादिया ने अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं रणवीर ने क्या कहा।

रणवीर इलाहाबादिया ने मांगी माफी


रणवीर इलाहाबादिया ने अपने X पर वीडियो शेयर कर कहा, "मेरी कमेंट न केवल अनुचित थी, बल्कि यह फनी भी नहीं थी। कॉमेडी मेरी खासियत नहीं है। मैं यहां केवल माफी मांगने आया हूं। आप में से कई लोगों ने पूछा कि क्या मैं अपने प्लेटफॉर्म का यूज इस तरह से करना चाहता हूं और जाहिर है कि मैं इसका यूज इस तरह से नहीं करना चाहता। जो कुछ भी हुआ उसके पीछे मैं कोई जस्टिफिकेशन नहीं देने जा रहा हूं। मैं यहां केवल माफी मांगने आया हूं। मेरा पॉडकास्ट को हर उम्र के लोग देखते हैं और मैं अपनी जिम्मेदारी को हल्के में नहीं लेना चाहता। परिवार वह चीज है जिसका मैं कभी अपमान नहीं करूंगा।"

रणवीर इलाहाबादिया आगे कहा, "मैंने वीडियो निर्माताओं से असंवेदनशील हिस्से हटाने के लिए कहा है। अंत में मैं बस यही कह सकता हूं कि मुझे खेद है और उम्मीद करता हूं कि आप मुझे इंसान समझकर माफ कर देंगे।"

दर्ज हुआ एफआईआर 

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो इंडियाज गॉट लैटेंट के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शो में कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है और पत्र में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई है।

पेरेंट रिलेशन पर दिया था विवादित बयान

यूट्यूबर समय रैना के पैरोडी शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस शो में रणवीर इलाहाबादिया ने एक ऐसा बयान दिया जिसपर काफी बवाल मचा हुआ है। रणवीर इलाहाबादिया ने शो के दौरान पेरेंट रिलेशन पर विवादित बयान दिया है। सोशल मीडिया पर रणवीर इलाहाबादिया के इस बयान की काफी आलोचना की जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें विकृत, बिगड़ैल और अश्लील बता रहे हैं।

केबीसी में आए थे नजर

वहीं एक यूजर ने यह भी कहा कि अभिनेता अमिताभ बच्चन को "कौन बनेगा करोड़पति में ऐसे चेहरे लाने में शर्म आनी चाहिए।" बता दें कि समय रैना, कंटेंट क्रिएटर तन्मय भट, भुवन बाम और कामिया जानी के साथ हाल ही में टेलीविजन गेम शो में नजर आए थे। केबीसी शो को सुपरस्टार अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं।

'टेक सॉवरेनटी को बढ़ावा देना मेरा और PM मोदी का मुख्य एजेंडा': AI समिट से पहले बोले फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।