Get App

जल्द उपलब्ध होगा भारत का अपना AI मॉडल, DeepSeek, ChatGPT और Gemini को देगा टक्कर

इस मिशन के लिए जियो प्लेटफॉर्म, टाटा कॉम, ओरिएंट टेक, Yotta कॉम जैसी कंपनियों GPUs देंगी। फाउंडेशनल मॉडल के लिए आवेदन मंगाने शुरू हो गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2025 पर 1:50 PM
जल्द उपलब्ध होगा भारत का अपना AI मॉडल, DeepSeek, ChatGPT और Gemini को देगा टक्कर
DeepSeek से सुरक्षा पर होने वाले खतरे पर सरकार गंभीर है

Indias own AI model : 8 से 10 महीने में भारत का अपना  जेनरेटिव AI मॉडल उपलब्ध होगा। आज IT मंत्री अश्विनी वैश्नव ने इसका ऐलान किया है। इसके लिए करीब 10 कंपनियां सरकार ने शॉर्टलिस्ट भी कर दी हैं। इस पर ज्यादा डिटेल जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि भारत का AI मॉडल जल्द लॉन्च हो सकता है। भारत का अपना AI मॉडल 8-10 महीने में उपलब्ध होगा। ये DeepSeek, ChatGPT और Gemini को टक्कर देगा। सरकार के पास अब 15,000 से ज्यादा हाई एंड GPU मौजूद हैं। इसके लिए करीब 10 कंपनियां शॉर्टलिस्ट हुई हैं।

इस मिशन के लिए जियो प्लेटफॉर्म, टाटा कॉम, ओरिएंट टेक, Yotta कॉम जैसी कंपनियों GPUs देंगी। फाउंडेशनल मॉडल के लिए आवेदन मंगाने शुरू हो गए हैं। आज से डेवलपर्स से आवेदन मंगाने शुरू हुए हैं। DeepSeek से सुरक्षा पर होने वाले खतरे पर सरकार गंभीर है। जल्दी ही DeepSeek के सर्वर भारत में होस्ट होंगे।

केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा उत्कर्ष ओडिशा कॉन्क्लेव में घोषित इस पहल को इंडिया एआई कंप्यूट फैसिलिटी द्वारा आगे बढ़ाया जाएगा। इंडिया एआई कंप्यूट फैसिलिटी ने विशेष रूप से भारत के लिए तैयार किए गए लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) के विकास को आगे बढ़ाने के लिए 18,693 GPUs जुटाए हैं। अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा,"हमारा मानना ​​है कि कम से कम 6 बड़े डेवलपर्स हैं जो अधिकतम 6 से 8 महीनों में और कम से कम पर 4 से 6 महीनों में एआई मॉडल विकसित कर सकते हैं।"

वैष्णव ने आगे कहा,"एक मजबूत और बेहतर AI इकोसिस्टम बनाने के लिए एक कॉमन कंप्यूट फेसिलिटी सबसे महत्वपूर्ण घटक है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि शोधकर्ताओं, स्टार्टअप और शैक्षणिक संस्थानों को AI विकास को आगे बढ़ाने के लिए उच्च-स्तरीय कम्प्यूटेशनल बुनियादी ढांचे की जरूरत है। भारत AI मिशन के तहत सरकार ने एक साझा कंप्यूटिंग संसाधन स्थापित करने को प्राथमिकता दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें