Get App

IndiGo Flight: उड़ान भरने ही वाला था विमान, यात्री ने खोल दिया इमरजेंसी एग्जिट गेट! मच गई अफरा-तफरी

एक्सिस बैंक में काम करने वाले सिराज किदवई का दावा है कि उन्होंने गलती से फ्लैप खोल दिया था। इमरजेंसी एग्जिट गेट खुलने के बाद पायलट को डायरेक्ट मैसेज दिया गया और बाद में सुरक्षा अधिकारियों ने यात्री को विमान से उतार दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2025 पर 7:30 PM
IndiGo Flight: उड़ान भरने ही वाला था विमान, यात्री ने खोल दिया इमरजेंसी एग्जिट गेट! मच गई अफरा-तफरी
IndiGo Flight: उड़ान भरने ही वाला था विमान, यात्री ने खोल दिया इमरजेंसी एग्जिट गेट!

राजस्थान के जोधपुर से इंडिगो का एक विमान आज सुबह बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार था। सभी यात्री विमान में चढ़ गए और केबिन क्रू ने फ्लाइट सेफ्टी इंस्ट्रक्शन शुरू कर दिया, और फ्लाइट का समय सुबह 10:10 बजे तया किया गया था, लेकिन अचानक, एक यात्री ने फ्लैप खींच लिया और इमरजेंसी एग्जिट गेट खोल दिया। इस घटना के बाद विमान में हड़कंप मच गया और पायलट्स और केबिन क्रू ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग लागू कर दिया। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे CISF को सौंप दिया गया है।

एक्सिस बैंक में काम करने वाले सिराज किदवई का दावा है कि उन्होंने गलती से फ्लैप खोल दिया था। इमरजेंसी एग्जिट गेट खुलने के बाद पायलट को डायरेक्ट मैसेज दिया गया और बाद में सुरक्षा अधिकारियों ने यात्री को विमान से उतार दिया।

इंडिगो ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा, "आज, जोधपुर से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट 6E 6033 के डिपार्चर से पहले सेफ्टी ब्रीफिंग के दौरान, एक यात्री ने इमरजेंसी एग्जिट फ्लैप खोल दिया। चालक दल ने तुरंत SOP का पालन किया। बाद में यात्री को उतार दिया गया और जांच के लिए कानून प्रवर्तन अधिकारियों को सौंप दिया गया।"

उन्होंने कहा, "हमें फ्लाइट में दूसरे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है और हम अपने सभी ऑपरेशन में सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता को याद करता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें