International Men's Day 2024: आज 19 नवंबर को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men's Day) न सिर्फ समाज में पुरुषों के योगदान को सराहता है बल्कि उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर भी लोगों को जागरूक करने का काम करता है। ये दिन पुरुषों के अधिकार और बलिदान को समर्पित दिन के रूप जाना जाता है। इस दिवस पर लैंगिक समानता, पुरुषों के स्वास्थ्य और उनकी जिंदगी से जुड़े जरूरी मुद्दों पर दुनिया भर में विचार किया जाता है। आइए जानते है क्यों है ये दिन इतना खास; क्या है इसके पीछे का इतिहास?
