iPhone 15 और iPhone 15 Pro में से आपके लिए कौन सा फोन है बेहतर, जानिए डिटेल में फीचर्स
2023 में iPhone 15 खरीदा जाए या ना? ये सवाल बहुत से एंड्रॉयड यूजर्स और आईफोन यूजर्स के मन में होगा। कुछ लोग सालों से आईफोन यूज कर रहे हैं तो कुछ पहली बार इसे खरीदने का मन बना रहे हैं। कहीं आप जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें इसलिए आईफोन के नए वेरिएंट्स के फीचर्स के साथ एपल के खास ऑफर्स हम लेकर आए हैं। जानिए आईफोन के साथ मिलने वाली खास डील्स-
क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 4000 से लेकर 7500 रुपए का वेरिएंट के हिसाब से आपको डिस्काउंट मिलेगा।
Apple ने Wonderlust में iPhone के नए वेरिएंट्स को कुछ नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया। इस साल भी iPhone15 में बीते साल iPhone14 के मुकाबले ज्यादा अंतर नहीं देखने को मिला। भारत उन कुछ देशों में से एक है जहां सितबंर 22 को ही iPhone15 की बिक्री शुरू हो गई। ये कहना गलत नहीं होगा कि पूरी दुनिया में भारत इस ब्रांड का लीडिंग कस्टमर बनता जा रहा है। इसी बीच लोगों के मन में यही सवाल हैं कि 2023 में iPhone खरीदा जाए या ना? अगर खरीदा जाए तो कौन सा आईफोन खरीदा जाए? खैर इन सवालों का जवाब इस पर डिपेंड करता है कि वर्तमान में आपके पास कौन सा आईफोन है-
iPhone में नई अपडेट्स कितनी कमाल की
हर साल लोगों के बीच ये जिज्ञासा रहती है कि इस साल आईफोन किन अपडेट्स के साथ आने वाला है। हालांकि 2023में कोई खास अपडेट तो देखने को नहीं मिली लेकिन साल 2017 में iPhoneX के लॉन्च को आज भी सबसे बेहतरीन एंड ऑलटाइम क्लासिक अपडेट कहा जाता है। हालांकि इस साल के लॉन्च में कुछ नए फीचर्स आईफोन में ऐड होने जा रहे हैं जिनके लिए यूजर्स में काफी ज्यादा एक्साइटमेंट है।
चार नए आईफोन के वेरिएंट्स और कैसे हैं खास
iPhone15 छोटे स्मार्टफोन की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है। ये लगातार दूसरी साल है जब एपल ने कोई मिनी वर्जन नहीं लॉन्च किया है। iPhone15Plus एपल का बैट्री चैंप है। iPhone14 प्लस को भी ऐड के जरिए बैट्री के मामले में शानदार फोन की तरह दिखाया गया था। iPhone15Pro और 15ProMaxएक खास डिजाइन के साथ लॉन्च हुए हैं जिनमें कैमरा और हार्डवेयर की अपग्रेड्स शामिल हैं और वो भी A17ProChip के साथ।
Dynamic Island का फीचर- बीते साल लॉन्च हुए Pro ट्विन्स में से iPhone 15 के मॉडल्स दो खास फीचर्स के साथ आ रहे हैं। इन मॉडल्स में A 16 bionic chip के साथ-साथ Dynamic Island भी है। एपल पिल की शेप का कट आउट जो आइफोन की इंटरेक्शन एबिलिटी को बढ़ाता है।
USB-C से चार्जिंग का ऑप्शन - एपल ने 2012 में iPhone 5 से लाइटनिंग कनेक्टर की शुरुआत की थी जिसे अब बदलकर USB टाइप सी में बदलने जा रहा है। अगर आप लेटेस्ट iPad और MacBook यूज कर रहे हैं तो आप आराम से इस फीचर को पहले से ही इस्तेमाल कर रहे होंगे। हालांकि फोन्स में ये सुविधा आपको इस नए लॉन्च के बाद से मिलना शुरू हुई है।
टाइटेनियम का यूज - iPhone 15 Pro और Pro Max में एक कमाल का डिजाइन अपडेट है। हम एक्शन बटन की नहीं बल्कि टाइटेनियम एलॉय केस की बात कर रहे हैं। आईफोन प्रो के हर मॉडल में टाइटेनियम केस लगाया गया है। वहीं एक्शन बटन को एपल ने बीते साल ही एपल वॉच में लगा दिया था जिसे इस साल आईफोन में लगाया गया है।
कैमरा अपग्रेड - iPhone 15 और Pro वर्जन में अब इंप्रूव्ड कैमरा शूटिंग सिस्टम मिल गया है। iPhone 15 का मेन कैमरा 48 megapixels का है। प्रो के सभी वेरिएंट्स में 48MP प्राइमरी लैंस, बड़ा सेंसर और कोटेड लैंस मिल रहा है। Pro Max वर्जन में अब पांच गुना ज्यादा जूम और खास tetraprism डिजाइन देखने को मिलेगा।
क्या फोन अपग्रेड किया जाए ?
एंड्रॉयड यूजर्स
Android यूज करने वालों के लिए iPhone 15 सबसे कमाल का ऑप्शन रहेगा। आपको बेहतरीन एक्सपीरिएंस के लिए बड़ी स्क्रीन और बेहतरीन बैट्री लाइफ भी मिलेगी। एपल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ट्रेड इन का ऑप्शन भी दे रहा है जिसके लिए आप एपल इंडिया की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगरआपकेपासपहलेसेही iPhone 14 और iPhone 14 Pro
आप तभी आईफोन 15 का विचार बनाएं जब आपको हर साल फोन अपग्रेड करने की आदत है। क्योंकि फोन स्विच करने पर आपको नई USB - सी चार्जिंग मिलेगी। डायनेमिक आइलैंड का ये फीचर आपको आईफोन 15 में मिलेगा जो iPhone14 में नहीं है। iPhone14Pro से 15 में स्विच करने से आपको थोड़ा हल्का फील होने वाला है क्योंकि टाइटेनियम के यूज से नए वेरिएंट्स को लाइटवेट बनाया गया है। बाकि आप आईफोन 14 के मुकाबले iPhone15 में जूम फोटोग्राफी का एक्सपीरिएंस ले पाएंगे।
अगर आप iPhone13 और 13Pro का इस्तेमाल कर रहे हैं
आपके लिए iPhone13 से iPhone15 पर स्विच करना एक मुश्किल भरा फैसला हो सकता है। इसके लिए आपको ट्रेड इन जैसे ऑप्शंस पर डिपेंडेंट रहना होगा। अगर आप फोटोग्राफी को लेकर सीरियस नहीं है तो अपने iPhone13 को बदलने का विचार ना बनाएं। इसके अलावा आप डायनेमिक आइलैंड और USB-C चार्जिंग के लिए एक और साल का इंतजार कर सकते हैं।
iPhone12 या उससे भी पुराना आईफोन अगर आपके पास है तो क्या करें?
अगर आप पुराने आईफोन वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यही फोन अपग्रेड करने का सही समय रहेगा। इसमें आप अपग्रेड हुए फीचर्स में डिफरेंस नोटिस कर पाएंगे।
नए लॉन्च के साथ कौन-कौन से ऑफर्स आपको मिल रहे हैं
क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर डिस्काउंट-HDFCCroma और Amazon पर मौजूदiPhone मॉडल्स पर 5000 रुपए का डिस्काउंट दे रहा है और Pro के सभी वेरिएंट्स पर 4000 रुपए का। HSBCBankविजय सेल्स से फोन खरीदने पर 7500 रुपए का डिस्काउंट दे रहा है। एपल इंडिया स्टोर में अगर आपiPhone15Pro और ProMax वर्जन को HDFC के कार्ड से खरीदते हैं तो आप 6000 रुपए की बचत कर लेंगे।
एपल ट्रेड इन- एपल ट्रेड इन और एक्सचेंज वैल्यू 2000 रुपए से लेकर 67,800 रुपए दोनों एंड्रॉयड और आईफोन पर दे रहा है। बस आपको अपना IMEI नंबर एपल के ऑनलाइन स्टोर पेज पर जाकर दर्ज करना होगा।
सेल ऑफर- एपल प्रीमियम रिसेलर आपको गिफ्ट वाउचर, एक्सेसरीज और फ्री टेंपर्ड ग्लास का ऑफर दे रहे हैं। लेकिन ये सारी सुविधाएं आपके परचेज प्लान पर डिपेंड करेंगी।
नो कोस्ट EMI-ज्यादातर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, एपल स्टोर और रिटेल स्टोर्स पर आपको नो कोस्ट ईएमआई की सुविधा मिल जाएगी।