Get App

iPhone 15 और iPhone 15 Pro में से आपके लिए कौन सा फोन है बेहतर, जानिए डिटेल में फीचर्स

2023 में iPhone 15 खरीदा जाए या ना? ये सवाल बहुत से एंड्रॉयड यूजर्स और आईफोन यूजर्स के मन में होगा। कुछ लोग सालों से आईफोन यूज कर रहे हैं तो कुछ पहली बार इसे खरीदने का मन बना रहे हैं। कहीं आप जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें इसलिए आईफोन के नए वेरिएंट्स के फीचर्स के साथ एपल के खास ऑफर्स हम लेकर आए हैं। जानिए आईफोन के साथ मिलने वाली खास डील्स-

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2023 पर 1:48 PM
iPhone 15 और iPhone 15 Pro में से आपके लिए कौन सा फोन है बेहतर, जानिए डिटेल में फीचर्स
क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 4000 से लेकर 7500 रुपए का वेरिएंट के हिसाब से आपको डिस्काउंट मिलेगा।

Apple ने Wonderlust में iPhone के नए वेरिएंट्स को कुछ नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया। इस साल भी iPhone 15 में बीते साल iPhone 14 के मुकाबले ज्यादा अंतर नहीं देखने को मिला। भारत उन कुछ देशों में से एक है जहां सितबंर 22 को ही iPhone 15 की बिक्री शुरू हो गई। ये कहना गलत नहीं होगा कि पूरी दुनिया में भारत इस ब्रांड का लीडिंग कस्टमर बनता जा रहा है। इसी बीच लोगों के मन में यही सवाल हैं कि 2023 में iPhone खरीदा जाए या ना? अगर खरीदा जाए तो कौन सा आईफोन खरीदा जाए? खैर इन सवालों का जवाब इस पर डिपेंड करता है कि वर्तमान में आपके पास कौन सा आईफोन है-

iPhone में नई अपडेट्स कितनी कमाल की

हर साल लोगों के बीच ये जिज्ञासा रहती है कि इस साल आईफोन किन अपडेट्स के साथ आने वाला है। हालांकि 2023  में कोई खास अपडेट तो देखने को नहीं मिली लेकिन साल 2017 में iPhone X के लॉन्च को आज भी सबसे बेहतरीन एंड ऑलटाइम क्लासिक अपडेट कहा जाता है। हालांकि इस साल के लॉन्च में कुछ नए फीचर्स आईफोन में ऐड होने जा रहे हैं जिनके लिए यूजर्स में काफी ज्यादा एक्साइटमेंट है।

चार नए आईफोन के वेरिएंट्स और कैसे हैं खास

iPhone 15 छोटे स्मार्टफोन की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है। ये लगातार दूसरी साल है जब एपल ने कोई मिनी वर्जन नहीं लॉन्च किया है। iPhone 15 Plus एपल का बैट्री चैंप है। iPhone 14 प्लस को भी ऐड के जरिए बैट्री के मामले में शानदार फोन की तरह दिखाया गया था। iPhone 15 Pro और 15 Pro Max एक खास डिजाइन के साथ लॉन्च हुए हैं जिनमें कैमरा और हार्डवेयर की अपग्रेड्स शामिल हैं और वो भी A17 Pro Chip के साथ।

Dynamic Island का फीचर- बीते साल लॉन्च हुए Pro ट्विन्स में से iPhone 15 के मॉडल्स दो खास फीचर्स के साथ आ रहे हैं। इन मॉडल्स में A 16 bionic chip के साथ-साथ Dynamic Island भी है। एपल पिल की शेप का कट आउट जो आइफोन की इंटरेक्शन एबिलिटी को बढ़ाता है।

USB-C से चार्जिंग का ऑप्शन - एपल ने 2012 में iPhone 5 से लाइटनिंग कनेक्टर की शुरुआत की थी जिसे अब बदलकर USB टाइप सी में बदलने जा रहा है। अगर आप लेटेस्ट iPad और MacBook यूज कर रहे हैं तो आप आराम से इस फीचर को पहले से ही इस्तेमाल कर रहे होंगे। हालांकि फोन्स में ये सुविधा आपको इस नए लॉन्च के बाद से मिलना शुरू हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें