Iron deficiency: हाथ-पैर में दिखे ये लक्षण तो हो जाएं अलर्ट, आयरन की कमी के हैं संकेत, जानिए कैसे करें बचाव

Iron deficiency: शरीर के लिए आयरन बेहद जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर लोग एनीमिया (Anemia) के शिकार हो जाते हैं। शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

अपडेटेड Nov 08, 2022 पर 12:50 PM
Story continues below Advertisement
पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में आयरन की कमी अधिक पाई जाती है।

Iron deficiency: आयरन की कमी से शरीर में कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। आयरन शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। यह पूरे शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में आयरन की कमी ज्यादा रहती है। ऐसा कई बार होता है की पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग के बाद बच्चे के विकास के लिए ज्यादा आयरन की जरूरत पड़ती है। हिमोग्लोबिन का सबसे जरूरी घटक आयरन होता है। आयरन की कमी से शरीर में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं नहीं बन पाती हैं। शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी को आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया (Anemia) कहा जाता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आयरन की कमी दवाओं और नेचुरल चीजों के सेवन से पूरी की जा सकती है। आयरन के कमी से होने वाले लक्षण आमतौर पर लोगों को समझ नहीं आते हैं। ऐसे में अगर आप आयरन की कमी से जुझ रहे हैं तो इसके समान्य लक्षणों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

सामान्य लक्षण


आयरन की कमी से शरीर में थकान, कमजोरी, पीली स्किन, सांस लेने में दिक्कत, बेहोशी, सिर दर्द, दिल के धड़कन का बढ़ जाना, छाती में दर्द, हाथ-पैर ठंडे हो जाना, बालों का झड़ना, आपके मुंह के किनारों का फटना, गले में खराश और सूजी हुई जीभ जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। वहीं सामान्य लक्षणों के अलावा कुछ लोगों को हाथों और पैरों में भी इसके संकेत महसूस हो सकते हैं। जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी होती है। उनके हाथ और पैर अक्सर ठंडे बने रहते हैं। अगर आपको भी लगातार इस तरह की समस्या का अनुभव होता है तो इस बारे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

हार्ट अटैक आने के एक महीना पहले से महिलाओं को दिखाई देने लगते हैं ये लक्षण, इन्हें न करें नजरअंदाज

आयरन की कितनी जरूरत?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शरीर में आयरन की कितनी जरूरत है ये उस व्यक्ति की उम्र, लिंग और पूरी सेहत पर निर्भर करता है। नवजात और बच्चों को वयस्कों के मुकाबले अधिक आयरन की जरूरत होती है। 4 से 8 साल की उम्र में रोजाना 10 मिलीग्राम और 9 से 13 साल की उम्र में रोजाना 8 मिलीग्राम आयरन की मात्रा जरूरी होती है। वहीं महिलाओं को आयरन की ज्यादा जरूरत होती है। इसकी वजह ये है कि पीरियड्स के समय उनके शरीर से खून की काफी मात्रा शरीर से निकल जाती है। डॉक्टर्स के अनुसार 19 से 50 साल की महिलाओं को हर दिन 18 मिलीग्राम आयरन लेना चाहिए। वहीं इसी उम्र के पुरुषों के लिए 8 मिलीग्राम आयरन ही काफी है।

इन्हें खाने से आयरन की कमी होगी दूर

शरीर में आयरन की कमी होने पर गहरी हरे पत्तेदार सब्जियों, साग, पालक आदि का खूब सेवन करना चाहिए। इनमें आयरन का भंडार होता है। इसके अलावा, ड्राई फ्रूट्स, नट्स, आयरन-फोर्टिफाइड अनाज, अंडा, बींस, सीफूड्स, कद्दू के बीज, किशमिश भी रोजाना खाना चाहिए। अपने भोजन में इन्हें जरूर शामिल करना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।