Get App

ISRO का शानदार शतक! NavIC-02 सैटेलाइट लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम अब होगा और भी सटीक और मजबूत

ISRO: इसरो ने अपना 100वां मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया। श्रीहरिकोटा से एक नया नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च किया गया, जो भारत और आसपास के क्षेत्रों में NavIC प्रणाली से बेहतर नेविगेशन सेवाएं प्रदान करेगा। यह सैटेलाइट किसानों, वाहनों, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और आपातकालीन सेवाओं में मदद करेगा, भारत को नेविगेशन में आत्मनिर्भर बनाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2025 पर 1:51 PM
ISRO का शानदार शतक! NavIC-02 सैटेलाइट लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम अब होगा और भी सटीक और मजबूत
ये सैटेलाइट भारत के NavIC (नेविगेशन विद इंडियन कॉन्स्टेलेशन) सिस्टम का हिस्सा है।

ISRO: इसरो ने अपना 100वां मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया है। बुधवार को श्रीहरिकोटा से जीएसएलवी रॉकेट के जरिए एक नया नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च किया गया। यह सैटेलाइट भारत और उसके आसपास के क्षेत्र में NavIC (नेविगेशन विद इंडियन कॉन्स्टेलेशन) प्रणाली के तहत बेहतर नेविगेशन सेवाएं प्रदान करेगा। यह सैटेलाइट 2025 का पहला मिशन है और भारत को नेविगेशन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मिशन को इसरो प्रमुख वी. नारायणन के नेतृत्व में लॉन्च किया गया जिन्होंने हाल ही में इसरो का कार्यभार संभाला।

ये सैटेलाइट किसानों को खेती में सही जानकारी वाहनों की ट्रैकिंग, समुद्र और हवा में मार्गदर्शन, और आपातकालीन सेवाओं में मदद करेगा। इसके अलावा यह सैटेलाइट मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों के लिए लोकेशन सेवाएं भी उपलब्ध कराएगा। इस मिशन से भारत की अंतरिक्ष तकनीकी क्षमता में और भी वृद्धि होगी।

श्रीहरिकोटा से हुआ लॉन्च

ये सैटेलाइट श्रीहरिकोटा से GASLV रॉकेट की मदद से लॉन्च किया गया। 27.30 घंटे की उलटी गिनती (काउंटडाउन) के बाद रॉकेट सुबह 6:23 बजे रवाना हुआ और करीब 19 मिनट बाद सैटेलाइट को उसकी कक्षा में स्थापित कर दिया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें