Get App

जमीन और आसमान के बाद अब अंतरिक्ष से आई महाकुंभ की तस्वीर, स्पेस स्टेशन ने ली जगमगाती फोटो

प्रयागराज में चल रहे महकुंभ की आपने जमीन और आसमान से कई दिव्य और भव्य तस्वीरें देखी होंगी, पर अब महाकुंभ की भव्यता की तस्वीरें अंतरिक्ष से आई हैं। नासा के अंतरिक्ष यात्री डोनाल्ड पेटिट ने आईएसएस से महाकुंभ मेले की शानदार तस्वीरें साझा कीं। इस तस्वीर को जमीन से नहीं बल्कि अंतरिक्ष से लिया गया है। जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2025 पर 3:01 PM
जमीन और आसमान के बाद अब अंतरिक्ष से आई महाकुंभ की तस्वीर, स्पेस स्टेशन ने ली जगमगाती फोटो
अंतरिक्ष यात्री डोनाल्ड पेटिट ने आईएसएस से महाकुंभ मेले की शानदार तस्वीरें साझा कीं

Maha Kumbh Mela from ISS: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भव्य और दिव्य महाकुंभ जारी है। महाकुंभ का दिव्यता ऐसी की पूरी दुनिया से इसमें शामिल होने के लिए लोग आ रहे हैं वहीं इसकी भव्यता ऐसी कि मेले के नजारे अंतरिक्ष से भी देखे जा रहे हैं। जी हां, महाकुंभ आसमान से ही नहीं बल्कि अंतरिक्ष से भी साफ नजर आ रहा है। नासा (नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने ISS से ली गई खूबसूरत तस्वीर साझा की है। पेटिट ISS से ली गई अनोखी तस्वीर में प्रकाश से भरी संगमनगरी नजर आ रही है।

अंतरिक्ष से ऐसा दिख रहा महाकुंभ 

अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से पृथ्वी के अलग-अलग हिस्से की ली जाने वाली रोचक तस्वीरें अपने एकाउंट पर साझा करते रहते हैं। वहीं अब उन्होंने अंतरिक्ष से दिख रहे महाकुंभ की तस्वीरें साझा की हैं। इंटरनेशनल स्पेस सेंटर (आईएसएस) ने रविवार रात को अंतरिक्ष से महाकुंभ की आश्चर्यचकित कर देने वाली तस्वीरें कैद की हैं। इन तस्वीरों में महाकुंभ मेले का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इसमें गंगा नदी के तट पर दुनिया का सबसे बड़ा मानव समागम रोशनी से जगमगा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें