तीन लोगों से की शादी, समझौते के नाम पर ऐंठे 1.25 करोड़ रुपए... ऐसे पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन

ऐसा कर-कर के इसने करीब 1.25 करोड़ रुपए लूट लिए। करीब एक दशक बाद अब जाकर ये लुटेर दुल्हन पकड़ में आई है। सीमा उर्फ निक्की उत्तराखंड की रहने वाली है, जिसने सबसे पहले साल 2013 में आगरा के एक कारोबारी से शादी की। तीसरे पति के परिवार के केस दर्ज कराने के बाद जयपुर पुलिस ने सीमा को गिरफ्तार कर लिया

अपडेटेड Dec 23, 2024 पर 5:18 PM
Story continues below Advertisement
तीन लोगों से की शादी, समझौते के नाम पर ऐंठे 1.25 करोड़ रुपए... ऐसे पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन

जयपुर पुलिस ने हाल ही में एक महिला को गिरफ्तार किया, जिसे उसने 'लुटेरी दुल्हन' बताया। ये महिला बहुत ही शातिर और तेज-तर्रार है, जिसने कई पुरुषों से शादी की और समझौते के नाम पर उनसे लाखों रुपए वसूलती थी। ऐसा कर-कर के इसने करीब 1.25 करोड़ रुपए लूट लिए। करीब एक दशक बाद अब जाकर ये लुटेर दुल्हन पकड़ में आई है। सीमा उर्फ निक्की उत्तराखंड की रहने वाली है, जिसने सबसे पहले साल 2013 में आगरा के एक कारोबारी से शादी की।

शादी के कुछ समय बाद ही उसने अपने पति और उसके परिवार के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करा दिया और सेटलमेंट के नाम पर उनसे 75 लाख रुपए हासिल किए।

इसके चार साल बाद, 2017 में सीमा ने गुरुग्राम के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी रचाई। यहां भी उसने अपनी वही पुरानी चाल चली और बाद में उस व्यक्ति से अलग होने के बाद समझौते के तौर पर उससे 10 लाख रुपए़ ले लिए।


इसके बाद उसने 2023 में जयपुर के एक बिजनेसमैन से शादी कर ली, लेकिन जल्द ही उसके घर से 36 लाख रुपए कैश और गहने लेकर भाग गई। परिवार के केस दर्ज कराने के बाद जयपुर पुलिस ने सीमा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच से पता चला कि सीमा मेट्रोमोनियल साइट्स पर अपने शिकार की तलाश करती थी। आमतौर पर ये उन पुरुषों निशाना बनाती थी, जो या तो तलाकशुदा थे या अपनी पत्नियों को खो चुके थे। अलग-अलग राज्यों में शादी कर उसने कई ऐसे मामलों में समझौते के तौर पर कुल 1.25 करोड़ रुपए जुटाए।

Gujarat: ऑनलाइन देख कर बम बनाना सीखा, पार्सल से भेजा ससुराल, पत्नी से तलाक के बाद से लेना चाहता था बदला

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।