जया किशोरी का हैंड बैग बन गया गले की हड्डी, कह दी दिल की बात, - “मैं कोई साधु-संत और साध्वी नहीं हूं”

Jaya Kishori Hand Bag: 29 साल की जया किशोरी हमेशा साधाराण जीवन शैली की वकालत करती रही हैं। हाल ही में डिजाइनर हैंडबैग के साथ उनकी एयरपोर्ट पर फोटो वायरल हुई है। यह बैग काफी महंगा बताया जा रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया में यूजर्स तंज कसने लगे। ऐसे में अब जया किशोरी चुप्पी तोड़ी है

अपडेटेड Oct 29, 2024 पर 6:11 PM
Story continues below Advertisement
Jaya Kishori Hand Bag: कहा जा रहा है कि जया किशोरी का हैंड बैग गाय के चमड़े से बना है और इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये है।

आध्यात्मिक वक्ता और भक्ति गीत गायिका जया किशोरी इन दिनों सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बार उनकी चर्चा की वजह उनका प्रवचन नहीं बल्कि एक तस्वीर है। जिसमें वो एक महंगा हैंड बैग लेकर एयरपोर्ट पर दाखिल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि यह हैंडबैग गाय के चमड़े से बना है। इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये है। जया किशोरी हमेशा अपने प्रवचनों में साधार जीवन शैली की वकालत करती रही हैं। लेकिन अब यह हैंड बैग जया किशोरी के लिए गले की हड्डी बन गया है। इस बीच इस हैंड बैग को लेकर जया किशोरी अपनी चुप्पी तोड़ी है।

जया किशोरी ने कहा कि उनका बैग लेदर का नहीं है। वह कस्टमाइज बैग रखती हैं, इसलिए उस पर उनका नाम भी लिखा है। किशोरी ने दावा किया कि उन्होंने कभी अपनी कथा या प्रवचन के दौरान लोगों को मोहमाया से दूर होने की नसीहत नहीं दी है। इसके अलावा उन्होंने इच्छा के बारे में बताया। जया किशोरी ने कहा कि मैं सामान्य लड़की हूं और पूरी तरह से गृहस्थ जीवन को जीना चाहती हूं।

हैंड बैग पर दिया जवाब


न्यूज एजेंसी से बात करते हुए जया किशोरी ने कहा कि कोई भी ब्रांड देखकर उसका इस्तेमाल नहीं करता। आप कहीं जाते हैं और अगर आपको कुछ पसंद आता है तो आप उसे खरीद लेते हैं। मेरे कुछ सिद्धांत हैं। जिनमें से एक यह है कि मैं चमड़े का इस्तेमाल नहीं करती हूं। मैंने कभी इसका इस्तेमाल नहीं किया है। लेकिन अगर मुझे कुछ पसंद आता है और मैं उसे खरीद सकती हूं तो मैं उसे खरीद लेती हूं। मैं कहना चाहती हूं कि आपको कड़ी मेहनत करना चाहिए। पैसा कमाना चाहिए ताकि आप अपने और अपने परिवार के लिए एक अच्छी आरामदायक जिंदगी जी सकें। यह पूरी तरह से एक कस्टमाइज्ड फैब्रिक बैग है। किशोरी ने साफ तौर पर कहा है कि मैं साधु संत साध्वी नहीं हूं। मुझे उस श्रेणी में न रखें।

लेदर वाले बैग का इस्तेमाल...कभी नहीं

जया किशोरी ने कहा कि उनका हैंडबैग चमड़े का नहीं है। जिसे उन्होंने अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कराया है। जया किशोरी ने दावा किया कि उन्होंने कभी चमड़े के बैग का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ इतना बता सकती हैं कि भविष्य में भी वह लेदर बैग नहीं रखेंगी। जिसने कथा सुनी होगी, वह जानते हैं कि मोह माया से दूर रहने की बात कभी नहीं करती हूं।

सर्दियों में घूमने के लिए फरफेक्ट हैं भारत की ये 5 जगह, हर टूरिस्ट की Wish list में है शामिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।