Jeff Bezos and Lauren Sanche Engaged: 2019 में न्यूज एंकर लॉरेन सांचेज और अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। दोनों का ये रिलेशनशिप मीडिया में जेफ बेजोस के अपनी वाइफ Mackenzie से तलाक के बाद सामने आया था। वहीं लॉरेन सांचेज भी जेफ बेजोस के साथ रिलेशन में आने से पहले शादीशुदा थीं। उनके एक्स हसबैंड पैट्रिक वाइटसैल एक हॉलीवुड एजेंट हैं जिनसे उनका तलाक हो चुका है। दोनों के बेहद करीबी ने अब ये खुलासा किया है कि जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज ने सगाई कर ली है। जब से दोनों अपने पार्टनर्स से अलग हुए थे हर वक्त साथ में दिखाई देते थे। चाहे वेकेशन हो या पार्टी या कोई जरूरी कन्वेंशन मीडिया ने दोनों को हमेशा साथ में ही स्पॉट किया।
जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की सगाई की खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके पीछे की वजह है लॉरेन सांचेज की हीरे की अंगूठी। इसी हफ्ते लॉरेन के हाथ में एक हीरे की अंगूठी देखी गई है जिससे दोनों की सगाई का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि किसी भी तरह की कंफर्मेशन ना होने की वजह से इसे सिर्फ के वेडिंग प्रपोजल बताया जा रहा है। जेफ बेजोस 59 वर्ष के हैं वहीं लॉरेन 53 साल की हैं। हाल ही में दोनों कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी 41 अरब की सुपरयाट में पहुंचे थे। दोनों की इस ग्रैंड एंट्री ने भी मीडिया में ढेरों सुर्खियां बटोरी थीं।
लॉरेन सांचेज एक जर्नलिस्ट रह चुकी हैं। इसके अलावा वो एक हेलिकॉप्टर पायलट हैं और Black Ops Aviation की फाउंडर भी हैं। लॉरेन के एक्स हसबैंड पैट्रिक के साथ दो बच्चे भी हैं। वहीं दूसरी ओर जेफ बेजोस के भी चार बच्चे हैं - एक बेटी और तीन बेटे। MacKenzie Scott के साथ वो 25 सालों से शादीशुदा थे। अपनी वाइफ से तलाक के बाद जेफ बेजोस मीडिया में सरेआम गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज की तारीफ करते नहीं थकते। 2022 में हुए एक इंटरव्यू में जेफ ने कहा था कि सांचेज बहुत generous हैं। वहीं सांचेज ने जेफ बेजोस के बर्थ डे पर उन्हें सबसे लविंग और सपोर्टिव पार्टनर बताया था।