Jeff Bezos and Lauren Sanche Engaged: 2019 में न्यूज एंकर लॉरेन सांचेज और अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। दोनों का ये रिलेशनशिप मीडिया में जेफ बेजोस के अपनी वाइफ Mackenzie से तलाक के बाद सामने आया था। वहीं लॉरेन सांचेज भी जेफ बेजोस के साथ रिलेशन में आने से पहले शादीशुदा थीं। उनके एक्स हसबैंड पैट्रिक वाइटसैल एक हॉलीवुड एजेंट हैं जिनसे उनका तलाक हो चुका है। दोनों के बेहद करीबी ने अब ये खुलासा किया है कि जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज ने सगाई कर ली है। जब से दोनों अपने पार्टनर्स से अलग हुए थे हर वक्त साथ में दिखाई देते थे। चाहे वेकेशन हो या पार्टी या कोई जरूरी कन्वेंशन मीडिया ने दोनों को हमेशा साथ में ही स्पॉट किया।
