Get App

Jhansi Fire Tragedy: 36 की उम्र में शुरू हुआ था परिवार, लेकिन अब ना रहा बच्चा ना ही पत्नी, रुला देगा इस परिवार की कहानी

Jhansi Hospital Fire: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शुक्रवार रात 14 नवंबर को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के निओ नैटल इंटेंसिव केयर यूनिट में आग लगने से उस वक्त 10 बच्चों की जान चली गई थी। उसी दौरान गरौठा के रहने वाले कृपाराम का बच्चा अग्निकांड में गायब हो गया था, जो अभी तक नहीं मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 19, 2024 पर 6:53 PM
Jhansi Fire Tragedy: 36 की उम्र में शुरू हुआ था परिवार, लेकिन अब ना रहा बच्चा ना ही पत्नी, रुला देगा इस परिवार की कहानी
गरौठा के रहने वाले कृपाराम का कहना है कि उसका बच्चा भी गायब हो गाय था जो अभी तक नहीं मिला है

Jhansi Hospital Fire: उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज के निओ नैटल इंटेंसिव केयर यूनिट (नीकू) में 15 नवम्बर की रात को भीषण अग्निकाण्ड हो गया था। जिसमें उस वक्त जहां 10 बच्चों की मौत हो गई थी। इस पूरे अग्निकाण्ड में अब तक 12 मासूमों ने अपनी जान गवाई है। वहीं मेडिकल कॉलेज में लोकल 18 को गरौठा के रहने वाले कृपाराम मिले जिनका बच्चा भी उस अग्निकांड में गायब हो गया था जो अभी तक नहीं मिला है। इतना ही नहीं जन्म देने के बाद बच्चे की मां शांति देवी भी 14 नवंबर को गायब हो गई थी, जो अभी तक नहीं मिली है। अब बच्चे और पत्नी की तलाश में कृपाराम दर-दर भटक रहे हैं लेकिन बच्चे और पत्नी का कही कोई ठिकाना नहीं है।

36 की उम्र में हुई थी शादी

कृपाराम ने बताया कि, मेरी शादी 36 साल की उम्र में हुई थी। बहुत ही मुश्किल से पहला बच्चा हुआ था, लेकिन वह भी लापता है। कृपाराम ने बताया कि वह कई जगहों पर पत्नी और बच्चे की तलाश कर चुका है लेकिन उनके बारे में कुछ पता ही नहीं चल पा रहा है। कृपाराम का अपने बच्चे को लेकर बड़े अरमान थे लेकिन अब उसपर ग्रहण लग गया है। वहीं कृपाराम की बहन का कहना है कि भाई की शादी बहुत ही मुश्किल से हुई थी। उनके परिवार को बच्चे को लेकर बड़े अरमान थे लेकिन सब खत्म हो गया। वहीं कृपाराम का कहना है कि नर्स ने उसके बच्चे की हालात खराब है बोल कर 'नीकू' वार्ड में बच्चों को भर्ती किया था। जब आग लगी तो वह वहीं था। उसने कई सारे अधिकारियों से बच्चे के बारे में पूछताछ की है लेकिन बच्चे का सही से कुछ पता नहीं चल रहा है।

मेडिकल कॉलेज अग्निकाण्ड में अबतक 12 बच्चों की हो चुकी है मौत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें