उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक भीषण हादसा हो गया। जिस वार्ड में नवजात बच्चे भर्ती रहते हैं। वो वार्ड आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गया। इससे वार्ड में भर्ती 10 बच्चों की मौत हो गई है। वहीं 16 बच्चे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैँ। ये आग एनआईसीयू में लगी थी। इसी वार्ड में नवजात बच्चे भर्ती किए जाते हैं। बताया जा रहा है कि 54 बच्चे एडमिट थे। कुछ बच्चों को बाहर निकाल लिया गया था। आइये जानते हैं आखिर एनआईसीयू वार्ड किसे कहते हैं और यहां बच्चों को क्यों भर्ती किए जाते हैं?
