Credit Cards

नाजायज प्यार के बीच में आ रही थी सास, बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट! सेप्टिक टैंक फेंक दिया शव

नाजिया शहर के पति आजम रजा ने बताया कि वह कुछ महीनों से मुंबई में मजदूरी का काम किया करता था। इससे पहले भी वह काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर ही रहता था। इस बीच उसकी बीवी का संबंध गांव के ही रोमी नाम के लड़के से हो गया, जिसके बारे में उसे कुछ दिन पहले ही पता चला था। इसे लेकर घर में विवाद भी हुआ था

अपडेटेड Nov 04, 2024 पर 4:41 PM
Story continues below Advertisement
नाजायज प्यार के बीच में आ रही थी सास, बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट!

झारखंड के गोड्डा में एक बहू ने न सिर्फ अपनी पति को धोखा दिया, बल्कि उसकी मां, यानि अपनी सास की भी हत्या कर दी। बरारी गांव में दो बच्चों की मां ने अपनी सास की जान इसलिए ले ली, क्योंकि वो उसके नाजायज प्यार के बीच में रही थी। इसलिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए घर के सेप्टिक टैंक में डाल दिया। करीब एक हफ्ते बाद शव को बरामद किया गया और आरोपी महिला अपने प्रेमी के साथ फरार है। मृत सास का नाम नूरजहां और बहू का नाम नाजिया शहर है।

नाजिया शहर के पति आजम रजा ने बताया कि वह कुछ महीनों से मुंबई में मजदूरी का काम किया करता था। इससे पहले भी वह काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर ही रहता था। इस बीच उसकी बीवी का संबंध गांव के ही रोमी नाम के लड़के से हो गया, जिसके बारे में उसे कुछ दिन पहले ही पता चला था। इसे लेकर घर में विवाद भी हुआ था।

आजम और नाजिया के दो बच्चे भी हैं, जो पढ़ाई के लिए घर से बाहर रहते हैं। घर में सिर्फ सास और बहू ही रहा करती थीं, जिसका फायदा उठा कर रोमी अक्सर घर आया करता था। उसे देख कर आजम की मां हमेशा इसका विरोध किया करती थी। इसी गुस्से में बहू ने रोमी की मदद से ईट से वार कर सास की हत्या कर दी।


आजम ने बताया कि 24 अक्टूबर को मुंबई से जब उसने अपनी पत्नी को फोन कर मां के बारे में पूछा, तो बताया गया कि मां झगड़ा कर अपने भाई के घर चली गई है।

ऐसे खुला हत्या का राज

वहीं कई दिनों तक जब मां नूरजहां से उसकी बातचीत नहीं हुई, तो उसने अपने बेटे, जो कि भागलपुर में पढ़ाई करता है, उसे घर भेजा, जिसके बाद नाजिया ने अपने बेटे को सारी सच्चाई बताई और आजम को भी पूरी घटना के बारे में पता चला।

इसके बाद आजम मुंबई से घर पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी बीवी अपने प्रेमी रोमी के साथ फरार हो चुकी थी। इधर पुलिस को पूरे मामला से अवगत कराया गया। छानबीन के दौरान शनिवार देर रात घर के सेप्टिक टैंक से नूरजहां का शव बरामद हुआ।

महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने Local 18 को बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे मामले की सघन जांच चल रही है। अलग-अलग पहलुओं पर पड़ताल जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।